रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन, पत्रकारों को मिलेगा सुसज्जित मंच
📍रायगढ़ के पत्रकारों के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने वार्ड क्रमांक 27 में प्रस्तावित प्रेस क्लब सामुदायिक भवन का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। करीब 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री चौधरी ने कहा कि यह परियोजना पत्रकारों के निरंतर प्रयास, संवाद और फॉलोअप का परिणाम है। उन्होंने जानकारी दी कि भूमि प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासन से 20 लाख रुपये और विधायक निधि से 30 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो और पूरी राशि का उपयोग बेहतर निर्माण में किया जाए। साथ ही उन्होंने भवन को इस तरह डिजाइन करने पर जोर दिया, जिससे भविष्य में प्रथम तल का विस्तार संभव हो सके।
मंत्री चौधरी ने कोरबा प्रेस क्लब का उदाहरण देते हुए कहा कि रायगढ़ में भी उसी स्तर का आधुनिक और सुव्यवस्थित भवन तैयार किया जाएगा। उन्होंने परिसर में पार्किंग, गार्डन सहित अन्य सुविधाएं विकसित करने की बात कही, ताकि यह एक पूर्ण कैंपस के रूप में विकसित हो सके।
उन्होंने बताया कि रायगढ़ में वर्तमान में 100 से अधिक विकास कार्य विभिन्न चरणों में चल रहे हैं, जिनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि समय पर पूर्णता सुनिश्चित हो सके।
🗣️ अन्य जनप्रतिनिधियों के विचार
नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि यह भवन पत्रकारों जैसे समाज के सशक्त स्तंभ को मजबूती देगा।
