रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
रायगढ़।जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पूंजीपथरा थाना पुलिस ने ग्राम तराईमाल क्षेत्र में जुआ खेलते दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिनांक 04 मई 2026 को थाना पूंजीपथरा की टीम नियमित पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान ग्राम तराईमाल स्थित बीएस स्पंज के पास जुआ फड़ संचालित होने की सूचना मिली। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।
पेड़ के नीचे चल रहा था जुआ फड़
मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दो व्यक्ति पेड़ के नीचे बैठकर स्टाईगर गोटी के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम—
दीपक कुमार डिस्टाल्ले (28 वर्ष), निवासी जेलपारा, थाना जूटमिल, रायगढ़
अभय चौहान (25 वर्ष), निवासी विजयपुर (मां बिहार कॉलोनी), थाना चक्रधरनगर, रायगढ़
बताया है।
तलाशी में मिली जुआ सामग्री और नगदी
पुलिस द्वारा की गई तलाशी में—
03 नग स्टाईगर गोटी
एक पुराना इस्तेमाली टॉवेल
एक प्लास्टिक बोरी
नगदी रकम ₹1,700
बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों ने मौके पर ही हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने की बात स्वीकार की।
जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई
दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

एसएसपी का स्पष्ट संदेश: जुआ-सट्टा बर्दाश्त नहीं
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार फील्ड इनपुट, मुखबिर सूचना और पेट्रोलिंग के जरिए ऐसे असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए हुए है और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
लगातार जारी रहेगा “ऑपरेशन अंकुश”
रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन अंकुश” अभियान जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी कार्यों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
