रायगढ़, 04 मई 2026। जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी वृत्त घरघोड़ा की टीम ने तमनार थाना क्षेत्र के देवगांव में छापेमारी कर 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के निर्देश पर आबकारी विभाग को अवैध महुआ शराब के निर्माण व बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर 04 मई को टीम ने देवगांव निवासी कार्तिक कुँवर (37 वर्ष), पति उसतराम के घर में दबिश दी।
जांच के दौरान आरोपी के मकान से कुल 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 2000 रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण क्रमांक 11/26 दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में आबकारी उप-निरीक्षक रागिनी पटेल, आरक्षक प्रवीण जांगड़े एवं आरक्षक अनिशा तिर्की की अहम भूमिका रही।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
रायगढ़ : अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार!!
Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
Related Posts
Add A Comment
