रायगढ़ शहर व जिले छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
रायगढ़। शहर के स्टेशन चौक स्थित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक के पास दिनदहाड़े एक महिला से लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक महिला का सामान लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर आ गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तत्काल नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद तेज रफ्तार में मौके से फरार हुए।
क्या इसा तो नहीं एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अपनी टीम को ‘रिचार्ज’ करने के लिए किया मार्क ड्रिल
बहरहाल — सजग रहें, सुरक्षित रहें।
