Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NTPC लारा में बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM-2026) का एसएसपी शशि मोहन सिंह ने शुभारंभ!!

    May 16, 2026

    🚨चेन स्नैचिंग और लूट के घटनाक्रम पर पुलिस का रियल टाइम रिहर्सल, रायगढ़,खरसिया और धरमजयगढ़ में दबोचे गए लूटेरे!!

    May 15, 2026

    भूपेश बघेल को ओपी चौधरी की नसीहत— अपराधियों के साथ नहीं,कानून व्यवस्था के साथ खड़े हों!!

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»NTPC लारा में बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM-2026) का एसएसपी शशि मोहन सिंह ने शुभारंभ!!
    Blog

    NTPC लारा में बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM-2026) का एसएसपी शशि मोहन सिंह ने शुभारंभ!!

    Santosh KumarBy Santosh KumarMay 16, 20260 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    90 बालिकाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने की पहल

    रायगढ़।NTPC Limited के NTPC Lara परियोजना में 15 मई 2026 को बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM-2026) का भव्य शुभारंभ किया गया।

    कार्यक्रम का उद्घाटन उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर की उपस्थिति में किया।

    चार सप्ताह तक चलने वाला यह विशेष अभियान स्कूली बालिकाओं की गर्मी की छुट्टियों का सकारात्मक एवं रचनात्मक उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, कौशल विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को सशक्त बनाना है।

    कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि प्रशिक्षण अवधि में बालिकाओं को कोर्स करिकुलम, व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य जागरूकता, जीवन कौशल तथा विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। इसके माध्यम से उनके बौद्धिक, मानसिक एवं शारीरिक विकास को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।

    उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए शशि मोहन सिंह ने बालिकाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए साहस और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने की आवश्यकता पर जोर देते हुए महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता के माध्यम से महिलाएं समाज में सम्मानजनक जीवन जी सकती हैं।
    अपने संबोधन में परियोजना प्रमुख श्री सुभाष ठाकुर ने रायगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में NTPC लारा द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक एवं कल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालिका सशक्तिकरण अभियान NTPC की एक महत्वपूर्ण सामाजिक उत्तरदायित्व पहल है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, शिक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।
    इस वर्ष आसपास के गांवों से चयनित 90 बालिकाएं इस विशेष कार्यशाला में भाग ले रही हैं। यह पहल बालिकाओं को जीवन कौशल, आत्मविश्वास एवं बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए एक सुव्यवस्थित मंच प्रदान करेगी। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण बालिकाओं के सपनों को नई उड़ान देने का प्रयास किया जा रहा है।
    इस अवसर पर NTPC लारा के सभी महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, प्रेरिता महिला समिति की पदाधिकारी, CISF के उप कमांडेंट तथा बालिकाओं के अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    साढ़े तीन महीने में SSP के आते ही बदली तस्वीर, जानकी होटल में वर्षों से चल रहा अवैध शराब कारोबार पर गिरी गाज!!

    May 14, 2026

    ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़:1 करोड़ से अधिक नकदी जब्त,हवाला नेटवर्क का खुलासा”रायगढ़ पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई!!

    May 13, 2026

    पचधारी एनीकट में नहाने, पिकनिक और सेल्फी पर पूर्ण प्रतिबंध
    60 दिनों के लिए लागू हुई निषेधाज्ञा, उल्लंघन करने वालों पर होगी एफआईआर!!

    May 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,256 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,589 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,378 Views
    Don't Miss

    NTPC लारा में बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM-2026) का एसएसपी शशि मोहन सिंह ने शुभारंभ!!

    By Santosh KumarMay 16, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 90 बालिकाओं को आत्मनिर्भर…

    🚨चेन स्नैचिंग और लूट के घटनाक्रम पर पुलिस का रियल टाइम रिहर्सल, रायगढ़,खरसिया और धरमजयगढ़ में दबोचे गए लूटेरे!!

    May 15, 2026

    भूपेश बघेल को ओपी चौधरी की नसीहत— अपराधियों के साथ नहीं,कानून व्यवस्था के साथ खड़े हों!!

    May 15, 2026

    साढ़े तीन महीने में SSP के आते ही बदली तस्वीर, जानकी होटल में वर्षों से चल रहा अवैध शराब कारोबार पर गिरी गाज!!

    May 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,256 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,589 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,378 Views
    Categories
    • Blog (628)
    • आस्था (25)
    • क्राइम (17)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,029)
    • छाल (4)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.