रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~ 98279-50350

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली बड़ी खबर सामने आई है… जहां एक बेटे ने शराब के नशे में अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया… इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने आई अपनी मासूम बेटी पर भी जानलेवा हमला कर दिया… हालांकि धरमजयगढ़ पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या कांड का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है!!
मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चिकटवानी मुडाडीपा का है… जहां 70 वर्षीय मेरीना लकड़ा अपने घर में खून से लथपथ मृत अवस्था में मिलीं… वहीं उनकी 10 वर्षीय नातिन अगोस्टिना लकड़ा गंभीर हालत में घायल मिली… सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश जांगड़े पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।।
पुलिस जांच में मृतिका के बेटे संदीप लकड़ा पर शक गहराया… हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया… आरोपी ने बताया कि वह शराब के नशे में था!!
और मां द्वारा शराब पीने से मना करने पर गुस्से में आ गया… जिसके बाद घर में रखे लकड़ी के डंडे से मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया…मां को बचाने आई 10 वर्षीय बेटी अगोस्टिना पर भी आरोपी ने हमला कर दिया!!
गंभीर चोट लगने के बाद बच्ची किसी तरह जान बचाकर दूसरे घर भागी… पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा बरामद कर लिया है… आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है !!
