रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

रायगढ़।जिले के लेलूंगा थाना क्षेत्र में आज सुबह-सुबह आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार का खुलासा किया है। सूत्रों के मुताबिक आबकारी विभाग की अधिकारी रागिनी नायक अपनी टीम के साथ रायगढ़ कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई करने पहुंचीं,जहां एक मकान में छापा मारकर भारी मात्रा में उड़ीसा निर्मित शराब बरामद की गई।

बताया जा रहा है कि ग्राम तिहारधार क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री और तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने दबिश दी, जहां से बीयर, व्हिस्की और देशी शराब की बड़ी खेप जब्त की गई।

जब्त उड़िसा की अवैध शराब…
122 नग किंगफिशर स्ट्रांग बीयर
48 नग ऑफिसर च्वाइस व्हिस्की पाव
54 नग देशी प्लेन पाव
सूत्रों की मानें तो उड़ीसा से शराब लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। इस मामले में कई लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। आबकारी विभाग अब पूरे सिंडिकेट की जांच में जुट गया है और जल्द बड़े
खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है!!
