रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98379-50350
सारंगढ, बिलाईगढ़
रिपोर्टर/ गौतम बंजारे
सरपंच काम के एवज मे मांगते है रुपये,,, ग्रामीण परेशान
एक तरफ ग्रामीण पानी की संकट से जूझ रहा है तो दूसरी तरफ ग्राम पंचायत के सरपंच भी ग्रामीणों से पैसे की माँग करता है ग्रामीणों ने बड़ा आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की,,, आपको बता दे भीषण गर्मी के इस मौसम में सारंगढ़-बिलाइगढ़ जिले बरमकेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्राकोट में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है।
पीने के पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे ग्रामीणों ने आखिरकार थक-हारकर जिला मुख्यालय का रुख किया है। कलेक्टर जनदर्शन’ पहुंचकर कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा और गांव में पीने योग्य पानी की तत्काल व्यवस्था करने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया की
एक किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण
ग्राम कर्राकोट के आम नागरिकों को पीने के साफ पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के भीतर पीने योग्य पानी का कोई उचित स्रोत उपलब्ध नहीं है। ग्रामीण पेयजल के लिए गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित एक निजी बोर पर निर्भर हैं, जहां से उन्हें तपती धूप में पानी ढोकर लाना पड़ता है। गावं की संख्या लगभग 700 से आसपास है लेकिन महज एक बोर से जीवन यापन करने को मजबूर है!!

बिजली कटौती ने बढ़ाई मुसीबत, स्थिति दयनीय
ग्रामीणों ने बताया कि दूरी अधिक होने के साथ-साथ बिजली कटौती की समस्या ने उनकी मुसीबत को दोगुना कर दिया है। जब भी गांव या संबंधित क्षेत्र में बिजली कटौती होती है, तो उस दिन ग्रामीणों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो पाता। पानी की तलाश में ग्रामीणों को यहाँ-वहाँ भटकना पड़ रहा है, जिससे गांव में स्थिति बेहद दयनीय और चिंताजनक बनी हुई है।

शीघ्र समाधान की मांग
जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है
साथ ही ग्रामीणों ने सरपंच पर भी गंभीर आरोप लगाए है कहा की सरपंच किसी भी दस्तावेज मे हस्ताक्षर कराने जाते है तो पैसे की मांग करता है और कहता है की पैसे खर्च कर बना हु कहा से निकलूंगा जिससे हम ग्रामीण काफी परेशान है जिसको लेकर प्रशासन से कार्यवाही की माँग की है!!
