रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
रायगढ़। सुशासन तिहार के तहत विष्णुदेव साय आज रायगढ़ पहुंचे। मुख्यमंत्री का सरकारी चार्टर प्लेन जिंदल हवाई पट्टी पर उतरा, जहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सारंगढ़ जिले का दौरा करेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से सरिया पहुंचेंगे और भिखामपुरा में ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे।
सुशासन तिहार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री आम जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा भी लेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखी गई है।






