Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बारिश के बीच अलर्ट मोड में प्रशासन: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने संभाली कमान, बाढ़ संभावित इलाकों का किया निरीक्षण!!

    July 21, 2026

    ऑपरेशन क्लीन हंट’ में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, सहारा इंडिया फ्रॉड का 3 साल से फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार!!  

    July 21, 2026

    बारिश बनी आफत: रायगढ़ के दर्रीडीपा में फ्लाईऐश का सैलाब, दर्जनों घरों में घुसी राख, लोगों का फूटा गुस्सा!!

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»{रायगढ़} अन्दर पढ़िए 5 खबरें~और देखिए वीडियो…📹
    Blog

    {रायगढ़} अन्दर पढ़िए 5 खबरें~और देखिए वीडियो…📹

    Santosh KumarBy Santosh KumarJune 7, 202651 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    (1)
    रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई
    डूमरपाली में पोकलेन मशीन जब्त, वाहन मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज!!

    रायगढ़। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त एक चैन माउंटेड पोकलेन मशीन को जब्त कर सील कर दिया।
    खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़े डूमरपाली निवासी यशवंत डडसेना द्वारा चैन माउंटेड मशीन के माध्यम से खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर खनि निरीक्षक एवं खनिज उडऩदस्ता दल ने ग्राम बड़े डूमरपाली, तहसील खरसिया में दबिश दी। मौके पर अवैध रेत उत्खनन में लगी एक चैन माउंटेड पोकलेन मशीन को जब्त कर सील किया गया तथा उसे ग्राम सरपंच की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया। खनिज विभाग ने वाहन मालिक के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। खनिज विभाग ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    (2)

    रिलेशनशीप में रहते हुए अन्य महिला से रचाई कथित शादी
    दोनों महिलाएं पहुंची एसपी आफिस, आरोपी गिरफ्तार

    रायगढ़।अभियान संवेदना’ के तहत एक महत्वपूर्ण मामले में तत्काल कार्रवाई की गई है। गाजियाबाद निवासी सलीम (30 साल) नामक युवक के विरुद्ध शादी का झांसा देकर महिलाओं को धोखे में रखने और एक युवती के साथ कथित शारीरिक शोषण की शिकायत सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए खरसिया पुलिस के सुपुर्द किया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार खरसिया क्षेत्र की एक महिला (45 साल) 5 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को आवेदन प्रस्तुत कर सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की। महिला ने बताया कि उसने हाल ही में गाजियाबाद निवासी सलीम के साथ जिला जांजगीर-चांपा के एक मंदिर में विवाह किया है, जिसके कारण उसके बेटे उससे नाराज हैं और घर में प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। महिला के आवेदन को परीक्षण एवं जांच में रखा गया था!!

    इसी मामले से जुड़ा एक नया घटनाक्रम सामने आया जब खरसिया क्षेत्र की एक युवती (28 साल) पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और सलीम के विरुद्ध गंभीर शिकायत प्रस्तुत की। युवती ने बताया कि कोरोना काल के दौरान सलीम, जो खरसिया क्षेत्र में फेरी का कार्य करता था, उससे संपर्क में आया और शादी का वादा कर उसके साथ संबंध स्थापित किए। युवती के अनुसार सलीम उसे दिल्ली स्थित अपनी बहन के घर भी लेकर गया था तथा लगातार विवाह का भरोसा देता रहा। शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि बाद में उसे जानकारी मिली कि सलीम एक अन्य महिला के संपर्क में है और उससे भी विवाह का वादा कर रहा है। युवती ने संबंधित महिला से मोबाइल पर बातचीत भी की थी, जहां उसे विश्वास दिलाया गया कि सलीम उसे पत्नी के रूप में रखेगा। बाद में सलीम द्वारा दूसरी महिला से मंदिर में विवाह किए जाने की जानकारी मिलने पर युवती ने अपने साथ हुए!!

    शारीरिक शोषण की शिकायत लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। पीडि़ता ने यह भी बताया कि सलीम कई अन्य युवतियों और महिलाओं से मोबाइल फोन के माध्यम से बातचीत एवं चैटिंग करता था। शिकायत के अनुसार उसके मोबाइल फोन में कई महिलाओं और युवतियों के साथ संदेश और चैटिंग के रिकॉर्ड भी मौजूद हैं। इन तथ्यों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने तत्काल महिला थाना एवं थाना कोतरारोड़ पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। पीडि़त युवती के आवेदन पर वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रकरण खरसिया थाना भेजा गया है। वहीं कोतरारोड़ पुलिस द्वारा आरोपी सलीम को हिरासत में लेकर खरसिया पुलिस के सुपुर्द किया गया है, जहां शिकायत के आधार पर दुष्कर्म की धाराओं तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। मामले में जांच जारी है। एसएसपी शशि मोहन ने कहा महिलाओं की शिकायतों पर संवेदनशीलता, गोपनीयता और त्वरित कार्रवाई रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाएं किसी भी व्यक्ति से मित्रता के पहले उसकी पूरी पृष्ठभूमि जान लें, कई बार ऐसे में धोखा मिलता है। महिला अपराधों से जुड़े प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    (3)

    मारपीट मामले के फरार तीन आरोपी गिरफ्तार


    रायगढ़। ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने मारपीट के एक प्रकरण में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
    जानकारी के अनुसार बैकुण्ठपुर महावीर चौक निवासी वैभव ठाकुर (23 वर्ष) ने दिनांक 28 मार्च 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह साउंड एंड लाइट व्यवसाय का कार्य करता है। 27 मार्च 2026 को श्रीरामनवमी शोभायात्रा के दौरान गैलेक्सी मॉल के पास कुछ व्यक्तियों के बीच विवाद हो रहा था, जिसमें उसने बीच-बचाव किया था। शोभायात्रा समाप्त होने के बाद देर रात जब वह दशरथ पान ठेला के पास अपने साउंड सिस्टम का सामान रखवाकर खड़ा था, तभी शुभम भाठिया, विश्वास बैरागी तथा उनके साथी राकेश उर्फ गोलु महंत एवं सुनील दास महंत वहां पहुंचे और बीच-बचाव करने की बात को लेकर विवाद करने लगे।
    प्रार्थी के अनुसार आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद शुभम भाठिया ने हाथ में पहने स्टील के कड़े से हमला किया तथा अन्य आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और लातों से मारपीट की, जिससे प्रार्थी को नाक, कंधे और हाथ में चोटें आईं। मामले में धारा 296, 351(3), 115(2), 118(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चिकित्सीय परीक्षण उपरांत प्रकरण में आवश्यक धाराएं जोड़ी गईं। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत कोतवाली पुलिस ने 4 जून 2026 को आरोपी विश्वास बैरागी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ घटना में शामिल होना स्वीकार किया। विवेचना के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर कल फरार आरोपी सतवेंदर सिंह उर्फ शुभम भाठिया (28 वर्ष), निवासी कोष्टापारा कोतरारोड रायगढ़, राकेश उर्फ गोलु महंत (25 वर्ष), निवासी सोनियानगर कोतरारोड रायगढ़ तथा सुनील दास महंत (27 वर्ष), निवासी सोनियानगर कोतरारोड को गिरफ्तार किया गया है।

    (4)

    केलो नदी की सफाई के लिए उतारा गया पोकलेन
    दो बड़े चैन माउंटेन मशीनों से की जा रही केलो नदी की सफाई

    रायगढ़। शहर की जीवनदायिनी केलो नदी की स्वच्छता, जल प्रवाह को सुचारू बनाए रखने तथा मानसून पूर्व तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत केलो नदी में दो बड़े चैन माउंटेन पोकलेन मशीनों को उतारा गया है, जिनकी सहायता से नदी में जमा गाद, झाडिय़ां, जलकुंभी, कचरा और अन्य अवरोधों को हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
    वर्तमान में निर्माणाधीन नालंदा परिसर के पास स्थित दोनों ओर के मरीन ड्राइव के नीचे नदी क्षेत्र में सफाई कार्य किया जा रहा है। नदी के दोनों किनारों एवं जल प्रवाह वाले हिस्सों में मशीनों के माध्यम से लंबे समय से जमा अवशेषों को हटाकर पानी के बहाव को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
    नगर निगम द्वारा मानसून को ध्यान में रखते हुए नदी के उन हिस्सों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां जल प्रवाह प्रभावित होने की संभावना अधिक रहती है। सफाई कार्य से बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति कम होगी तथा नदी का प्राकृतिक प्रवाह बनाए रखने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही नदी तटों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
    कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि मानसून पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां प्राथमिकता के आधार पर की जा रही हैं। केलो नदी शहर की महत्वपूर्ण जलधारा है और इसके निर्बाध प्रवाह को बनाए रखना निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मशीनों के माध्यम से तेज गति से सफाई कर नदी में जमा गाद और अवरोधों को हटाया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान जल निकासी प्रभावित न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सफाई कार्य की सतत मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
    कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने नदी में प्लास्टिक, कचरा एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री नहीं डालने तथा स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने शहरवासियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ नदी और स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्रशासनिक पहल के साथ जनसहभागिता की भी सबसे ज्यादा आवश्यकता रहती जितनी। नगर निगम द्वारा आगामी दिनों में भी केलो नदी के अन्य हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से सफाई अभियान जारी रखा जाएगा, ताकि मानसून के दौरान जल प्रवाह सुचारू बना रहे और शहरवासियों को बेहतर एवं सुरक्षित शहरी वातावरण उपलब्ध हो सके।

    (5)

    शिव ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग

    रायगढ़। शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र के छातामुड़ा बाईपास चौक स्थित शिव ट्रेडि़ंग कंपनी के गोदाम में देर रात करीब 11 बजे अचानक आग लगने से गोदाम में कोंढ़ा व धान के बोरे जलकर स्वाहा हो गये हैं। दमकल की मदद से आग पर काबू तो पा लिया गया है लेकिन लाखों के नुकसान होने का अनुमान बताया जा रहा है।
    प्राप्त जानकारी अनुसार शहर के जूटमिल क्षेत्र के छातामुड़ा बायपास स्थित शिव ड्रेडि़ंग कंपनी के गोदाम से देर रात करीब 11 बजे धुंए का गुब्बार निकलते देखकर सुरक्षा कर्मियों ने उक्ताशय की जानकारी परिसर में ही स्थित निवासरत मिल मालिक को दी गई। जिनके द्वारा जरा भी देर न करते हुए आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची और करीब डेढ घंट अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब तक भीषंण आग पर काबू किया जा सका तबतक लाखों का कांढ़ा व धान के बोरे जलकर स्वाहा हो गये। अब तक निश्चित नुकसान होने का आंकलन नही किया जा सका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    बारिश के बीच अलर्ट मोड में प्रशासन: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने संभाली कमान, बाढ़ संभावित इलाकों का किया निरीक्षण!!

    July 21, 2026

    जनदर्शन की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, ढोल नारा से 14 लीटर महुआ शराब जब्त, ओडिशा की अवैध शराब भी पकड़ी!

    July 21, 2026

    ऑपरेशन अंकुश: रायगढ़-कोरबा बॉर्डर पर जुए के 5 फड़ पर छाल पुलिस की बड़ी दबिश, 33 जुआरी गिरफ्तार!!

    July 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,272 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,592 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,387 Views
    Don't Miss

    बारिश के बीच अलर्ट मोड में प्रशासन: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने संभाली कमान, बाढ़ संभावित इलाकों का किया निरीक्षण!!

    By Santosh KumarJuly 21, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 लगातार बारिश को देखते…

    ऑपरेशन क्लीन हंट’ में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, सहारा इंडिया फ्रॉड का 3 साल से फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार!!  

    July 21, 2026

    बारिश बनी आफत: रायगढ़ के दर्रीडीपा में फ्लाईऐश का सैलाब, दर्जनों घरों में घुसी राख, लोगों का फूटा गुस्सा!!

    July 21, 2026

    ओवरलोड स्कूल ऑटो पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान शुरू…

    July 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,272 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,592 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,387 Views
    Categories
    • Blog (647)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (17)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,048)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.