Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया बड़ा फैसला…

    July 24, 2026

    जन्मदिन विशेष
    56 साल का जवान दिल…सफलता की ऊंचाइयों पर भी नहीं बदला अंदाज़,यही हैं बड़े भैया सुशील मित्तल!!

    July 23, 2026

    बारिश के बीच अलर्ट मोड में प्रशासन: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने संभाली कमान, बाढ़ संभावित इलाकों का किया निरीक्षण!!

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»छत्तीसगढ़»नकली शराब कारोबार पर एसएसपी की बड़ी चोट: पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त रेड से खुला पर्दे के पीछे का राज!!
    छत्तीसगढ़

    नकली शराब कारोबार पर एसएसपी की बड़ी चोट: पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त रेड से खुला पर्दे के पीछे का राज!!

    Santosh KumarBy Santosh KumarJune 9, 202669 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    ऑपरेशन आघात: रायगढ़ में नकली शराब के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 2.16 लाख की अवैध शराब जब्त

    एक गिरफ्तार, दो फरार आरोपी की तलाश जारी, कोरोना काल से चल रहा था कारोबार

    रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे”ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रायगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम धनागर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

    कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकली एवं मिलावटी शराब, स्प्रिट और पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई है।मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

    ब्रांडेड शराब के नाम पर चल रहा था नकली कारोबार
    पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम धनागर निवासी दुष्यंत पटेल उर्फ पप्पू द्वारा बड़े पैमाने पर नकली शराब तैयार कर बाजार में खपाई जा रही है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रणनीति बनाई

    पुलिस के एक प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर आरोपी के पास भेजा गया, जहां से उसने दो पौव्वा गोवा शराब खरीदी। जांच में शराब के लेबल, होलोग्राम और गुणवत्ता संदिग्ध पाए गए।
    इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी।कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि दुष्यंत पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया।

    गाय के कोठे से मिला नकली शराब का जखीरा
    तलाशी के दौरान आरोपी के घर परिसर स्थित गाय रखने वाले कोठे से बड़ी मात्रा में नकली शराब बरामद हुई। पुलिस ने रॉयल स्टेज, आईबी, ब्लैक डॉग, गोवा, रिजर्व क्वार्टर, गोल्डन गोवा और किंगफिशर जैसे नामी ब्रांडों की पैकेजिंग में तैयार की गई शराब जब्त की।आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि शराब नकली और मिलावटी थी तथा इसे बाजार में असली शराब के रूप में बेचा जा रहा था।

    स्प्रिट और चायपत्ती से बढ़ाई जाती थी शराब की मात्रा

    पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने भाई सुभाष पटेल और सहयोगी विनय सिंह के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों से शराब खरीदते थे। बाद में उसमें स्प्रिट और अन्य पदार्थ मिलाकर उसकी मात्रा बढ़ाई जाती थी। शराब का रंग और स्वाद बदलने के लिए रेड लेबल चायपत्ती का उपयोग किया जाता था।

    पुरानी शराब की बोतलों को एकत्र कर साफ किया जाता था और उन पर नकली लेबल व डुप्लीकेट होलोग्राम लगाकर दोबारा पैकिंग की जाती थी। इसके बाद तैयार नकली शराब को कोचियों के माध्यम से बाजार में खपाया जाता था।
    869 नग नकली शराब सहित बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त
    संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 869 नग विभिन्न पैमानों (पौव्वा, अद्धी एवं बोतल) की लगभग 240 लीटर नकली शराब जब्त की है।

    जब्त शराब की अनुमानित कीमत 2 लाख 16 हजार 245 रुपये बताई गई है!

    इसके अलावा 560 शराब बोतलों के ढक्कन, स्प्रिट के ड्रम, केटली, खाली बोतलें एवं अन्य पैकेजिंग सामग्री भी बरामद की गई है।

    कोरोना काल से संचालित था अवैध धंधा
    गिरफ्तार आरोपी दुष्यंत पटेल ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह कोरोना महामारी के समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त था। पुलिस को आशंका है कि यह नेटवर्क लंबे समय से जिले और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय था।

    फरार आरोपियों की तलाश जारी
    मामले में दुष्यंत पटेल उर्फ पप्पू, सुभाष पटेल और विनय सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।


    एसएसपी का सख्त संदेश
    जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है। अवैध शराब के पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर उसके प्रत्येक सदस्य के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।आम जनता के स्वास्थ्य और जीवन से खिलवाड़ करने वाले ऐसे संगठित गिरोहों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
    मुख्य बिंदु एक नजर में
    ग्राम धनागर में पुलिस-आबकारी विभाग की संयुक्त रेड
    869 नग नकली शराब और 240 लीटर अवैध शराब!!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया बड़ा फैसला…

    July 24, 2026

    जन्मदिन विशेष
    56 साल का जवान दिल…सफलता की ऊंचाइयों पर भी नहीं बदला अंदाज़,यही हैं बड़े भैया सुशील मित्तल!!

    July 23, 2026

    ऑपरेशन क्लीन हंट’ में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, सहारा इंडिया फ्रॉड का 3 साल से फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार!!  

    July 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,273 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,592 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,388 Views
    Don't Miss

    26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया बड़ा फैसला…

    By Santosh KumarJuly 24, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें 98279-50 350 नई…

    जन्मदिन विशेष
    56 साल का जवान दिल…सफलता की ऊंचाइयों पर भी नहीं बदला अंदाज़,यही हैं बड़े भैया सुशील मित्तल!!

    July 23, 2026

    बारिश के बीच अलर्ट मोड में प्रशासन: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने संभाली कमान, बाढ़ संभावित इलाकों का किया निरीक्षण!!

    July 21, 2026

    ऑपरेशन क्लीन हंट’ में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, सहारा इंडिया फ्रॉड का 3 साल से फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार!!  

    July 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,273 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,592 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,388 Views
    Categories
    • Blog (647)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (17)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,050)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.