Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    श्याम टॉकीज रोड पर निगम की बड़ी कार्रवाई: सड़क घेरने वाले 14 दुकानदारों पर चला”जुर्माने का डंडा!!

    July 18, 2026

    एनटीपीसी लारा में छात्रों का इंडस्ट्रियल विजिट, बिजली उत्पादन की आधुनिक तकनीक से हुए रूबरू

    July 18, 2026

    भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»एनटीपीसी लारा में छात्रों का इंडस्ट्रियल विजिट, बिजली उत्पादन की आधुनिक तकनीक से हुए रूबरू
    Blog

    एनटीपीसी लारा में छात्रों का इंडस्ट्रियल विजिट, बिजली उत्पादन की आधुनिक तकनीक से हुए रूबरू

    Santosh KumarBy Santosh KumarJuly 18, 20262 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर ने छात्रों को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

    रायगढ़।एनटीपीसी लारा द्वारा नव गुरुकुल स्कूल के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण (इंडस्ट्रियल एक्सपोज़र विज़िट) का आयोजन किया गया। इस विशेष पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को बिजली उत्पादन की आधुनिक तकनीक, औद्योगिक कार्यप्रणाली और ऊर्जा क्षेत्र की वास्तविक कार्यप्रणाली से अवगत कराना था।

    इस दौरान विद्यार्थियों ने प्लांट की कार्यप्रणाली को बेहद करीब से देखा और समझा।
    एनटीपीसी के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कंट्रोल रूम, टरबाइन, जनरेटर और कोयला प्रबंधन संयंत्र (सीएचपी) सहित प्लांट के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों का भ्रमण कराया। अधिकारियों ने बिजली उत्पादन की पूरी प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाते हुए बताया कि आधुनिक तकनीक की मदद से किस प्रकार बड़े स्तर पर विद्युत उत्पादन किया जाता है।
    भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने तकनीकी विषयों को लेकर अधिकारियों से कई सवाल पूछे।

    अधिकारियों ने भी उनकी जिज्ञासाओं का विस्तार से समाधान किया, जिससे छात्रों को उद्योग जगत और ऊर्जा क्षेत्र की कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिला।
    परियोजना प्रमुख ने दिया प्रेरक संदेश औद्योगिक भ्रमण के बाद विद्यार्थियों ने एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख (हेड ऑफ प्रोजेक्ट) सुभाष ठाकुर से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और अपने ज्ञान व कौशल के माध्यम से देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के वैज्ञानिक, इंजीनियर और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    विद्यार्थियों ने बताया यादगार अनुभव
    विद्यार्थियों ने इस इंडस्ट्रियल विजिट को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उन्हें पहली बार किसी ताप विद्युत परियोजना की कार्यप्रणाली को इतने करीब से देखने और समझने का अवसर मिला। इस भ्रमण से उन्हें आधुनिक तकनीक और उद्योग जगत की वास्तविक कार्यशैली के बारे में व्यावहारिक जानकारी मिली।

    व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल
    एनटीपीसी लारा ने कहा कि संस्था भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी, ताकि विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ औद्योगिक और तकनीकी क्षेत्रों का व्यावहारिक अनुभव भी मिल सके। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को भविष्य के करियर के प्रति प्रेरित करने और उनके ज्ञान को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    श्याम टॉकीज रोड पर निगम की बड़ी कार्रवाई: सड़क घेरने वाले 14 दुकानदारों पर चला”जुर्माने का डंडा!!

    July 18, 2026

    भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

    July 17, 2026

    छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, मुख्यमंत्री ने अमिता श्रीवास के साहस को किया सलाम!!

    July 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,272 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,592 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,387 Views
    Don't Miss

    श्याम टॉकीज रोड पर निगम की बड़ी कार्रवाई: सड़क घेरने वाले 14 दुकानदारों पर चला”जुर्माने का डंडा!!

    By Santosh KumarJuly 18, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़।शहर को अतिक्रमण मुक्त…

    एनटीपीसी लारा में छात्रों का इंडस्ट्रियल विजिट, बिजली उत्पादन की आधुनिक तकनीक से हुए रूबरू

    July 18, 2026

    भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

    July 17, 2026

    छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, मुख्यमंत्री ने अमिता श्रीवास के साहस को किया सलाम!!

    July 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,272 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,592 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,387 Views
    Categories
    • Blog (642)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (17)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,045)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.