Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ✍️NEWS MIRCHI… एसएसपी शशि मोहन सिंह एंड टीम…का एक और धमाका💥

    September 4, 2026

    श्याम भक्ति में रंगेगा रायगढ़, 2 से 6 सितंबर तक सजेगा 28वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
    भव्य झांकियां, फूल बंगला और राधा-कृष्ण की मनमोहक सजावट बनेगी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र!

    September 1, 2026

    एयरगन से दो राउंड फायरिंग कर फरार आरोपी ग्वालियर से हिरासत में~जल्द खुलासा~क्या था पूरा मामला!

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»ऑपरेशन अंकुश: रायगढ़-कोरबा बॉर्डर पर जुए के 5 फड़ पर छाल पुलिस की बड़ी दबिश, 33 जुआरी गिरफ्तार!!
    Blog

    ऑपरेशन अंकुश: रायगढ़-कोरबा बॉर्डर पर जुए के 5 फड़ पर छाल पुलिस की बड़ी दबिश, 33 जुआरी गिरफ्तार!!

    Santosh KumarBy Santosh KumarJuly 21, 202671 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    रायगढ़ जिले में अवैध जुआ, सट्टा और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत छाल पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़-कोरबा सीमा पर स्थित ग्राम धसकामुड़ा में संचालित जुए के पांच फड़ों पर एक साथ दबिश दी। पुलिस ने मौके से 33 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान करीब 90 लाख रुपये मूल्य की 7 चारपहिया गाड़ियां, 57,140 रुपये नगद, 5 गैस लाइट और खुडखुडिया जुआ खेलने की सामग्री जब्त की गई।

    यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन अंकुश” के तहत की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायगढ़-कोरबा बॉर्डर स्थित धसकामुड़ा गांव के मेला स्थल के बाहर बड़ी संख्या में लोग खुडखुडिया जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद एडिशनल एसपी अनिल सोनी और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

    योजनाबद्ध घेराबंदी कर दबोचे गए जुआरी
    पुलिस टीम ने देर रात चारों ओर से घेराबंदी कर जुए के पांच अलग-अलग फड़ों पर एक साथ दबिश दी। अचानक हुई कार्रवाई से जुआरियों में भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 33 आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी घरघोड़ा, तमनार, डभरा और जैजैपुर क्षेत्रों के रहने वाले हैं, जो यहां बड़े पैमाने पर जुआ खेलने के लिए एकत्र हुए थे।
    7 चारपहिया वाहन सहित लाखों की संपत्ति जब्त
    कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से एक इनोवा, दो बोलेरो, दो अर्टिगा, एक KIA और एक ऑल्टो कार जब्त की। इन सभी वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा जुआ फड़ से 57,140 रुपये नकद, 5 गैस लाइट और खुडखुडिया जुआ खेलने में उपयोग होने वाली सामग्री भी जब्त की गई।

    पांच अलग-अलग प्रकरण दर्ज
    छाल पुलिस ने सभी 33 आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा-6 के तहत पांच अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पुलिस सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।
    थाना प्रभारी और पूरी टीम की रही अहम भूमिका
    इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से ऑपरेशन को अंजाम दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम की सराहना की है।

    एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि “रायगढ़ जिले में अवैध जुआ, सट्टा, नशे के कारोबार और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन अंकुश’ लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।”
    रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों पर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी!!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    💥..बड़ी खबर..💥PA के घर पहुंची ED की टीम, अहम दस्तावेजों को खंगालने में जुटे अधिकारी!

    September 1, 2026

    घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर…रायगढ़ समेत इतने जिलों में…अन्दर पढ़िए पूरी खबर

    August 2, 2026

    रायगढ़ के इस प्लांट हादसे में दो श्रमिकों की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम”तीन अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहे…

    August 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,285 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,600 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,411 Views
    Don't Miss

    ✍️NEWS MIRCHI… एसएसपी शशि मोहन सिंह एंड टीम…का एक और धमाका💥

    By Santosh KumarSeptember 4, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 🚨रायगढ़ में वन तस्करी…

    श्याम भक्ति में रंगेगा रायगढ़, 2 से 6 सितंबर तक सजेगा 28वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
    भव्य झांकियां, फूल बंगला और राधा-कृष्ण की मनमोहक सजावट बनेगी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र!

    September 1, 2026

    एयरगन से दो राउंड फायरिंग कर फरार आरोपी ग्वालियर से हिरासत में~जल्द खुलासा~क्या था पूरा मामला!

    September 1, 2026

    💥..बड़ी खबर..💥PA के घर पहुंची ED की टीम, अहम दस्तावेजों को खंगालने में जुटे अधिकारी!

    September 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,285 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,600 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,411 Views
    Categories
    • Blog (657)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (18)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (19)
    • छत्तीसगढ़ (1,082)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.