रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

रायगढ़।समय के साथ लोग बदल जाते हैं, रिश्ते बदल जाते हैं और कई बार पहचान भी बदल जाती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद भी अपने पुराने दोस्तों, शुभचिंतकों और समाज के हर वर्ग को उसी अपनत्व से गले लगाते हैं।

ऐसे ही व्यक्तित्व हैं हर्ष न्यूज़ के संचालक, अग्रोहा ट्रस्ट के चेयरमैन, पहाड़ मंदिर नवनिर्माण समिति रायगढ़ के संरक्षक एवं समाजसेवी बड़े भैया सुशील मित्तल, जिनका आज जन्मदिन है।

56 वर्ष की उम्र में भी उनका जोश, ऊर्जा और मिलनसार स्वभाव युवाओं को भी प्रेरित करता है। वे मानते हैं कि असली दौलत पैसा नहीं, बल्कि लोगों का प्यार और विश्वास होता है। शायद यही कारण है कि आज भी वे अपने पुराने दोस्तों को नहीं भूलते।

होली हो, दीपावली हो या कोई भी खास अवसर, वे अपने पुराने साथियों को बुलाकर उसी आत्मीयता से मिलते हैं, जैसे वर्षों पहले मिला करते थे।समाज में एक सफल व्यवसायी और प्रतिष्ठित नाम होने के बावजूद उनके व्यवहार में कभी अहंकार दिखाई नहीं देता।

गरीब हो या अमीर, छोटा हो या बड़ा—हर व्यक्ति को वे सम्मान देते हैं। यही सादगी और अपनापन उन्हें दूसरों से अलग पहचान दिलाता है।
आज रायगढ़ में उनकी पहचान केवल एक सफल व्यक्ति की नहीं, बल्कि ऐसे इंसान की है, जो रिश्तों को निभाना जानता है और लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहता है।


न्यूज़ मिर्ची 24 परिवार की और से बड़े भैया सुशील मित्तल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता है-और ईश्वर से उनके स्वस्थ, सुखद, दीर्घायु एवं समाजसेवा से परिपूर्ण जीवन की कामना करता है।
“बड़े लोग अपनी पहचान से नहीं, अपने व्यवहार से बड़े बनते हैं…और सुशील मित्तल इसी सोच की मिसाल हैं।”



