रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

रायगढ़। 28 जुलाई की तारीख रायगढ़ शहर के लिए खास बन जाती है। इस दिन शहर के युवाओं, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के बीच सबसे अधिक चर्चा जिस नाम की होती है,
वह है-हेमंत थवाईत भैय्या जी!!

अपने सरल स्वभाव, कम बोलने की आदत, शांत व्यक्तित्व और कार्य के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में ऐसी पहचान बनाई है,जो वर्षों की मेहनत और विश्वास का परिणाम है।हेमंत थवाईत ने अपने जीवन में कभी प्रचार से अधिक काम को महत्व दिया। यही वजह है कि आज उनका नाम केवल रायगढ़ तक सीमित नहीं,बल्कि छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों में सम्मान के साथ लिया जाता है।

राजनीति की गहरी समझ रखने वाले हेमंत थवाईत की कांग्रेस और भाजपा सहित सभी दलों के नेताओं से आत्मीयता है।
उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे हर व्यक्ति से समान व्यवहार करते हैं और सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं।कम उम्र में ही उन्होंने पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई।
प्रेस क्लब अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पत्रकारों को एक मंच पर जोड़ने और संगठन को नई दिशा देने का सफल प्रयास किया।

उनके नेतृत्व में कई ऐसे कार्य हुए, जिनकी आज भी पत्रकार जगत में चर्चा होती है।केलो प्रवाह समाचार पत्र को प्रदेश के विभिन्न जिलों तक पहुंचाने में उनका योगदान उल्लेखनीय माना जाता है..रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़,जशपुर, बिलासपुर,चांपा,रायपुर, भिलाई, दुर्ग सहित अनेक जिलों में समाचार पत्र समय पर पहुंचे!
पत्रकारिता जगत में कई वरिष्ठ और युवा पत्रकार उन्हें
सम्मानपूर्वक “भीष्म पितामह” कहकर संबोधित करते हैं। वहीं उनके चाहने वालों के बीच वे अलग-अलग नामों से प्रसिद्ध हैं। कोई प्यार से उन्हें राजू,कोई भाईजी, कोई हेमंत जी, तो कोई बॉस कहकर पुकारता है।हर संबोधन के पीछे लोगों का स्नेह और विश्वास छिपा हुआ है।

आज उनके 52 वें जन्मदिन के अवसर पर केलो प्रवाह कार्यालय में सुबह से ही शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहेगा।

जनप्रतिनिधि, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, युवा और उनके करीबी मित्र उनसे मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई देंगे।कई स्थानों पर केक काटकर उनके जन्मदिन को उत्साहपूर्वक मनाने की तैयारियां भी की गई हैं। 27 तारीख की रात 12 बजे के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके शुभचिंतकों द्वारा बधाई संदेश, पोस्टर और तस्वीरें साझा करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके जन्मदिन के संदेश तेजी से वायरल होंगे।
हेमंत थवाईत जी के करीबी बताते हैं कि उनका जन्मदिन केवल 28 जुलाई तक सीमित नहीं रहता, बल्कि, 29 और 30 जुलाई तक लगातार तीन दिनों तक अलग-अलग मित्र मंडलियों, शुभचिंतकों और चाहने वालों द्वारा उत्साहपूर्वक सोशल मीडिया में मनाया जाता है। यह उनके प्रति लोगों के स्नेह, सम्मान और लोकप्रियता का जीवंत उदाहरण है।

न्यूज़ मिर्ची परिवार की ओर से हेमंत थवाईत भैय्या जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता प्रदान करें।
