Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायगढ़ में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी!!

    July 29, 2026

    पत्रकारिता के ‘भीष्म पितामह’ हेमंत थवाईत भैय्या का🎂52 वें जन्मदिन पर बधाई संदेशों की होगी बरसात!

    July 26, 2026

    ग्लोबल उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़ का व्यापार: ‘भारत व्यापार महोत्सव’ के लिए कैट का महामंथन, रायगढ़ की टीम ने दिखाई अपनी ताकत..

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»रायगढ़ में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी!!
    Blog

    रायगढ़ में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी!!

    Santosh KumarBy Santosh KumarJuly 29, 20260 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    रायगढ़। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाएगी। अभियान की जानकारी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा ने मंगलवार को रायगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास के समानता, सामाजिक न्याय, समरसता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

    गुरु रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक : निर्मल सिन्हा
    निर्मल सिन्हा ने कहा कि 15वीं शताब्दी के महान संत, कवि और समाज सुधारक गुरु रविदास ने “मनुष्य-मनुष्य एक समान” का संदेश दिया। उन्होंने जाति, ऊंच-नीच और भेदभाव का विरोध करते हुए ‘बेगमपुरा’ जैसे समानता आधारित समाज की कल्पना की। उनका संदेश आज भी सामाजिक न्याय और समरसता की सबसे बड़ी प्रेरणा है।

    29 जुलाई से शुरू होगा समरसता संकल्प अभियान
    उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से होगी और 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक चलेगा। इस दौरान राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल और ग्राम स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    अभियान के प्रमुख कार्यक्रम
    समरसता दीप महोत्सव (29 जुलाई): देशभर के 51 हजार मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन, वाराणसी के संत रविदास घाट पर 11 हजार दीपों का विशेष दीपोत्सव।
    कलश वंदन अभियान (29 जुलाई–10 सितंबर): गुरु रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पवित्र मिट्टी से भरे 131 कलश विभिन्न राज्यों में भेजे जाएंगे, जिनसे लगभग 21 हजार कलश स्थापित किए जाएंगे।
    संत संपर्क अभियान (29 जुलाई–31 अगस्त): भाजपा पदाधिकारी गुरु रविदास परंपरा से जुड़े संतों का सम्मान कर सामाजिक समरसता का संदेश देंगे।
    समरसता यात्रा (5 अक्टूबर–5 नवंबर): पंजाब के डेरा सचखंड बल्लां से वाराणसी तक यात्रा निकाली जाएगी, जो कई राज्यों से होकर गुजरेगी।
    छात्रावास संपर्क अभियान (26 नवंबर–15 जनवरी): देशभर के छात्रावासों में युवाओं के साथ ‘समरसता संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    ‘सबका साथ, सबका विकास’ से जोड़ा अभियान
    निर्मल सिन्हा ने कहा कि गुरु रविदास का ‘बेगमपुरा’ का दर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प से मेल खाता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों, संत-महात्माओं और युवाओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

    प्रेस वार्ता में रहे उपस्थित
    प्रेस वार्ता में गुरुपाल सिंह भल्ला, सुभाष पांडे, विवेक रंजन सिन्हा, विकास केडिया, जीवर्धन चौहान, अरुण कातोरे, पावन अग्रवाल, पवन शर्मा, अनुपम पाल, डिग्री लाल, सुषमा खलखो, यशवंत कुमार शिंदे सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    हर साल 27 जुलाई को रायगढ़ के युवाओं के दिलों की धड़कन..एक नाम–हेमंत थवाईत

    July 26, 2026

    बारिश के बीच अलर्ट मोड में प्रशासन: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने संभाली कमान, बाढ़ संभावित इलाकों का किया निरीक्षण!!

    July 21, 2026

    जनदर्शन की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, ढोल नारा से 14 लीटर महुआ शराब जब्त, ओडिशा की अवैध शराब भी पकड़ी!

    July 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,273 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,592 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,388 Views
    Don't Miss

    रायगढ़ में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी!!

    By Santosh KumarJuly 29, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़। संत शिरोमणि गुरु…

    पत्रकारिता के ‘भीष्म पितामह’ हेमंत थवाईत भैय्या का🎂52 वें जन्मदिन पर बधाई संदेशों की होगी बरसात!

    July 26, 2026

    ग्लोबल उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़ का व्यापार: ‘भारत व्यापार महोत्सव’ के लिए कैट का महामंथन, रायगढ़ की टीम ने दिखाई अपनी ताकत..

    July 26, 2026

    हर साल 27 जुलाई को रायगढ़ के युवाओं के दिलों की धड़कन..एक नाम–हेमंत थवाईत

    July 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,273 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,592 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,388 Views
    Categories
    • Blog (649)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (17)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,053)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.