Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चक्रधर समारोह में ‘बीड़ी जलाई ले’ और ‘जुम्मा-चुम्मा’ का तड़का! भड़के सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम छोड़कर लौटे…और न्यूज़ मिर्ची से कहा विश्वासघात हुआ है~हमारे साथ!

    September 22, 2026

    रायगढ़ के प्रतिष्ठित नागरिक बाबूलाल अग्रवाल का निधन, आज कायाघाट मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार💐

    September 20, 2026

    CG:जेल की चारदीवारी के भीतर नशे का खेल? एक सिपाही पर गंभीर आरोप,और यहां दो मोबाइल मिले…पढ़िए अंदर की खबर!

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»छत्तीसगढ़»रायगढ़ पुलिस की समीक्षा बैठक में आईजीपी के बड़े निर्देश, 60-90 दिन में विवेचना पूरी करने और तत्काल एफआईआर दर्ज करने पर जोर!!
    छत्तीसगढ़

    रायगढ़ पुलिस की समीक्षा बैठक में आईजीपी के बड़े निर्देश, 60-90 दिन में विवेचना पूरी करने और तत्काल एफआईआर दर्ज करने पर जोर!!

    Santosh KumarBy Santosh KumarJuly 31, 202656 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
    रायगढ़, 30 जुलाई। मुख्यमंत्री के रायगढ़ प्रवास कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली।

    बैठक में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और विवेचना की गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान आईजीपी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है, लेकिन बदलते समय की चुनौतियों को देखते हुए पुलिसिंग को और अधिक प्रोफेशनल, तकनीक आधारित और परिणाममुखी बनाने की आवश्यकता है।

    60 और 90 दिन की समयसीमा में पूरी हो विवेचना
    आईजीपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवीन आपराधिक कानूनों के तहत सात वर्ष या उससे अधिक सजा वाले मामलों की विवेचना 90 दिनों के भीतर तथा अन्य सभी मामलों की विवेचना 60 दिनों में पूरी कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया जाए। लंबित मामलों की श्रेणीवार समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

    उन्होंने सामान्य अपराधों का अधिकतम आठ दिनों में निराकरण करने तथा जटिल मामलों में एसडीओपी के मार्गदर्शन में गुणवत्तापूर्ण विवेचना करने पर विशेष बल दिया।

    डिजिटल पुलिसिंग और ई-साक्ष्य पर विशेष जोर
    आईजीपी गर्ग ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत ई-साक्ष्य संकलन, ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग, CCTNS में समय पर एंट्री, डिजिटल सिग्नेचर तथा MedLEaPR पोर्टल के माध्यम से मेडिकल अनुरोध भेजना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने न्यायालय में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

    संपत्ति संबंधी अपराधों में तत्काल दर्ज हो एफआईआर
    बैठक में आईजीपी ने स्पष्ट कहा कि चोरी, वाहन चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में एफआईआर दर्ज करने में किसी भी प्रकार की देरी या टालमटोल स्वीकार नहीं की जाएगी।

    थाना प्रभारी प्रत्येक वैधानिक शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज करें और चोरी के वाहनों की बरामदगी के लिए ‘सशक्त ऐप’ का अधिकतम उपयोग करें।
    उन्होंने आदतन अपराधियों और गुंडा-बदमाशों की लगातार निगरानी रखने, जमानत पर छूटे अपराधियों द्वारा पुनः अपराध करने पर उनकी जमानत निरस्त कराने के लिए न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत करने तथा फरार आरोपियों के विरुद्ध वारंट जारी कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

    एनडीपीएस मामलों में प्रशिक्षण और गुणवत्तापूर्ण जांच पर फोकस
    आईजीपी ने एनडीपीएस मामलों की विवेचना को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अधिकारियों एवं विवेचकों का नियमित प्रशिक्षण आयोजित करने पर जोर दिया। साथ ही शून्य मर्ग दर्ज होने पर संबंधित थाना क्षेत्र को तत्काल सूचना देकर महत्वपूर्ण साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।

    एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दिया भरोसा
    बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने आईजीपी को आश्वस्त किया कि रायगढ़ पुलिस उनके सभी दिशा-निर्देशों का गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ पालन करेगी। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण विवेचना, नवीन कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन और तकनीक आधारित पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

    बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, डीएसपी उन्नति ठाकुर, उत्तम प्रताप सिंह, सुशांतो बनर्जी, सतीश भार्गव, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    चक्रधर समारोह में ‘बीड़ी जलाई ले’ और ‘जुम्मा-चुम्मा’ का तड़का! भड़के सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम छोड़कर लौटे…और न्यूज़ मिर्ची से कहा विश्वासघात हुआ है~हमारे साथ!

    September 22, 2026

    CG:जेल की चारदीवारी के भीतर नशे का खेल? एक सिपाही पर गंभीर आरोप,और यहां दो मोबाइल मिले…पढ़िए अंदर की खबर!

    September 19, 2026

    हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, यहां कि विधानसभा चुनाव पर याचिका खारिज,इस अक्टूबर की तारीख को सांसद  की गवाही!

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,290 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,863 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,611 Views
    Don't Miss

    चक्रधर समारोह में ‘बीड़ी जलाई ले’ और ‘जुम्मा-चुम्मा’ का तड़का! भड़के सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम छोड़कर लौटे…और न्यूज़ मिर्ची से कहा विश्वासघात हुआ है~हमारे साथ!

    By Santosh KumarSeptember 22, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़।शास्त्रीय संगीत, कथक और…

    रायगढ़ के प्रतिष्ठित नागरिक बाबूलाल अग्रवाल का निधन, आज कायाघाट मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार💐

    September 20, 2026

    CG:जेल की चारदीवारी के भीतर नशे का खेल? एक सिपाही पर गंभीर आरोप,और यहां दो मोबाइल मिले…पढ़िए अंदर की खबर!

    September 19, 2026

    हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, यहां कि विधानसभा चुनाव पर याचिका खारिज,इस अक्टूबर की तारीख को सांसद  की गवाही!

    September 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,290 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,863 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,611 Views
    Categories
    • Blog (662)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (18)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (19)
    • छत्तीसगढ़ (1,096)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (11)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.