Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चक्रधर समारोह में ‘बीड़ी जलाई ले’ और ‘जुम्मा-चुम्मा’ का तड़का! भड़के सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम छोड़कर लौटे…और न्यूज़ मिर्ची से कहा विश्वासघात हुआ है~हमारे साथ!

    September 22, 2026

    रायगढ़ के प्रतिष्ठित नागरिक बाबूलाल अग्रवाल का निधन, आज कायाघाट मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार💐

    September 20, 2026

    CG:जेल की चारदीवारी के भीतर नशे का खेल? एक सिपाही पर गंभीर आरोप,और यहां दो मोबाइल मिले…पढ़िए अंदर की खबर!

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»छत्तीसगढ़»रायगढ़ में MBBS इंटर्न्स का प्रदर्शन,30 हजार स्टाइपेंड और बेहतर कार्य परिस्थितियों की उठाई मांग!!
    छत्तीसगढ़

    रायगढ़ में MBBS इंटर्न्स का प्रदर्शन,30 हजार स्टाइपेंड और बेहतर कार्य परिस्थितियों की उठाई मांग!!

    Santosh KumarBy Santosh KumarJuly 31, 202628 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    रायगढ़, 30 जुलाई। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत MBBS इंटर्न्स ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को प्रदेशव्यापी सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। रायगढ़ शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी इंटर्न्स ने ब्लैक रिबन पहनकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और सरकार से स्टाइपेंड बढ़ाने सहित कार्य परिस्थितियों में सुधार की मांग उठाई।

    प्रदेशभर के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न्स द्वारा आयोजित इस पैन-छत्तीसगढ़ संयुक्त रैली का उद्देश्य सरकार का ध्यान इंटर्न्स की समस्याओं की ओर आकर्षित करना था। प्रदर्शन में शामिल इंटर्न्स ने कहा कि वर्तमान में मिलने वाला स्टाइपेंड बढ़ती महंगाई और अस्पतालों में बढ़ते कार्यभार के मुकाबले बेहद कम है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    इंटर्न्स ने सरकार से मांग की कि MBBS इंटर्न्स का न्यूनतम मासिक स्टाइपेंड 30,000 किया जाए। इसके अलावा ड्यूटी के घंटे और इमरजेंसी कार्य अवधि को तर्कसंगत बनाया जाए, कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के शोषण और दुर्व्यवहार पर रोक लगे तथा सेवा शर्तों को पारदर्शी और समान रूप से लागू किया जाए।

    प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग की कि इंटर्न्स को बेहतर क्लिनिकल प्रशिक्षण, शैक्षणिक विकास और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे बेहतर ढंग से मरीजों की सेवा कर सकें।
    इंटर्न्स ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और शैक्षणिक है। उन्होंने कहा कि यह विरोध किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि भविष्य के डॉक्टरों के हितों और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए किया जा रहा है।

    इस दौरान इंटर्न्स ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, चिकित्सक समुदाय और मीडिया से उनके आंदोलन का समर्थन करने की अपील की।

    प्रदर्शन के दौरान “सम्मानजनक स्टाइपेंड हमारा हक, शोषण नहीं सहेगा इंटर्न्स” जैसे नारों के साथ अपनी मांगों को बुलंद किया गया।

    प्रमुख मांगें….

    MBBS इंटर्न्स का न्यूनतम मासिक स्टाइपेंड 30,000 किया जाए।

    कार्यघंटे और ड्यूटी आवर्स को तर्कसंगत बनाया जाए।

    सेवा शर्तों का पारदर्शी एवं मानकीकृत निर्धारण हो।

    कार्यस्थल पर शोषण और दुर्व्यवहार पर रोक लगे।

    बेहतर क्लिनिकल ट्रेनिंग, शैक्षणिक विकास और मानसिक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    चक्रधर समारोह में ‘बीड़ी जलाई ले’ और ‘जुम्मा-चुम्मा’ का तड़का! भड़के सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम छोड़कर लौटे…और न्यूज़ मिर्ची से कहा विश्वासघात हुआ है~हमारे साथ!

    September 22, 2026

    CG:जेल की चारदीवारी के भीतर नशे का खेल? एक सिपाही पर गंभीर आरोप,और यहां दो मोबाइल मिले…पढ़िए अंदर की खबर!

    September 19, 2026

    हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, यहां कि विधानसभा चुनाव पर याचिका खारिज,इस अक्टूबर की तारीख को सांसद  की गवाही!

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,290 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,863 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,611 Views
    Don't Miss

    चक्रधर समारोह में ‘बीड़ी जलाई ले’ और ‘जुम्मा-चुम्मा’ का तड़का! भड़के सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम छोड़कर लौटे…और न्यूज़ मिर्ची से कहा विश्वासघात हुआ है~हमारे साथ!

    By Santosh KumarSeptember 22, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़।शास्त्रीय संगीत, कथक और…

    रायगढ़ के प्रतिष्ठित नागरिक बाबूलाल अग्रवाल का निधन, आज कायाघाट मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार💐

    September 20, 2026

    CG:जेल की चारदीवारी के भीतर नशे का खेल? एक सिपाही पर गंभीर आरोप,और यहां दो मोबाइल मिले…पढ़िए अंदर की खबर!

    September 19, 2026

    हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, यहां कि विधानसभा चुनाव पर याचिका खारिज,इस अक्टूबर की तारीख को सांसद  की गवाही!

    September 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,290 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,863 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,611 Views
    Categories
    • Blog (662)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (18)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (19)
    • छत्तीसगढ़ (1,096)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (11)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.