Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कैट ने एसबीआई को सौंपा ज्ञापन, बाजार में सिक्कों की कमी दूर करने उठाया बड़ा कदम!!

    August 1, 2026

    तमनार के 60 किसान परिवारों को बड़ी राहत, जिंदल पावर ने जारी किए 40 करोड़ रुपये!!

    August 1, 2026

    रायगढ़ में MBBS इंटर्न्स का प्रदर्शन,30 हजार स्टाइपेंड और बेहतर कार्य परिस्थितियों की उठाई मांग!!

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»छत्तीसगढ़»तमनार के 60 किसान परिवारों को बड़ी राहत, जिंदल पावर ने जारी किए 40 करोड़ रुपये!!
    छत्तीसगढ़

    तमनार के 60 किसान परिवारों को बड़ी राहत, जिंदल पावर ने जारी किए 40 करोड़ रुपये!!

    Santosh KumarBy Santosh KumarAugust 1, 20260 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    रायगढ़, 31 जुलाई 2026। रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में जिंदल पावर लिमिटेड की ऐश स्लरी पाइपलाइन परियोजना से प्रभावित किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से उचित मुआवजे की मांग कर रहे 60 किसान परिवारों को आखिरकार राहत मिल गई है। जिला प्रशासन की सक्रिय पहल, लगातार निगरानी और प्रभावी समन्वय के बाद जिंदल पावर लिमिटेड ने प्रभावित किसानों के लिए 40 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। इस निर्णय से वर्षों से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे किसान परिवारों में संतोष का माहौल है।
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा सुशासन, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आम नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी नीति के तहत रायगढ़ जिला प्रशासन ने किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले को प्राथमिकता में रखा और सकारात्मक परिणाम तक पहुंचाया।

    जनदर्शन में उठी थी किसानों की आवाज
    तमनार क्षेत्र के प्रभावित किसानों ने कई बार शासन और प्रशासन के समक्ष उचित मुआवजे की मांग रखी थी। किसानों ने कलेक्टर जनदर्शन सहित विभिन्न मंचों पर आवेदन देकर बताया था कि उनकी निजी भूमि पर ऐश स्लरी पाइपलाइन बिछा दी गई है, लेकिन नियमानुसार मुआवजा नहीं मिला। जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों को कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने गंभीरता से लिया और तत्काल जांच के निर्देश दिए।
    जांच में सही पाई गई किसानों की मांग
    कलेक्टर के निर्देश पर घरघोड़ा के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी (एसडीएम) द्वारा पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई गई। जांच में किसानों की शिकायतें तथ्यात्मक रूप से सही पाई गईं। इसके बाद जिला प्रशासन ने जिंदल पावर लिमिटेड के अधिकारियों को बुलाकर किसानों के वैधानिक अधिकारों के अनुरूप उचित मुआवजा देने के स्पष्ट निर्देश दिए।
    चार गांवों के 60 परिवार हुए थे प्रभावित
    अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रवीण तिवारी ने बताया कि वर्ष 2025 में जिंदल पावर लिमिटेड द्वारा लगभग 6.7 किलोमीटर लंबी ऐश स्लरी पाइपलाइन बिछाई गई थी। इस परियोजना के लिए बुड़िया, बायंगड़ी, झिकाबहाल और लिबरा गांवों के 60 किसान परिवारों की कुल 52.64 एकड़ निजी भूमि का उपयोग किया गया था। पाइपलाइन निर्माण के बाद किसान लंबे समय से मुआवजे की मांग कर रहे थे।
    40 करोड़ की पहली किस्त जारी
    जिला प्रशासन की सतत पहल, उद्योग प्रबंधन के साथ लगातार समन्वय और नियमित अनुश्रवण के परिणामस्वरूप जिंदल पावर लिमिटेड ने प्रभावित किसानों के लिए 40 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। प्रशासन का कहना है कि यह किसानों के हितों की रक्षा और उनके वैधानिक अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    विकास के साथ किसानों के अधिकारों का भी संरक्षण
    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐश स्लरी पाइपलाइन परियोजना से फ्लाई ऐश का वैज्ञानिक परिवहन संभव हो रहा है। इससे सड़कों पर भारी वाहनों का दबाव कम होगा, धूल प्रदूषण में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। हालांकि प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया कि विकास परियोजनाओं के नाम पर किसानों के अधिकारों की अनदेखी न हो और उन्हें नियमानुसार उचित मुआवजा मिले।
    प्रशासन की पहल बनी मिसाल
    रायगढ़ जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को जनहित, पारदर्शिता और जवाबदेही का प्रभावी उदाहरण माना जा रहा है। लंबे समय से लंबित मामले का समाधान होने से प्रभावित किसान परिवारों को बड़ी राहत मिली है। साथ ही यह संदेश भी गया है कि विकास परियोजनाओं के साथ आम नागरिकों और किसानों के अधिकारों की रक्षा करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    रायगढ़ में MBBS इंटर्न्स का प्रदर्शन,30 हजार स्टाइपेंड और बेहतर कार्य परिस्थितियों की उठाई मांग!!

    July 31, 2026

    एसएसपी शशि मोहन सिंह का बड़ा एक्शन, सट्टा-जुआ और अवैध कबाड़ के बाद देह व्यापार के दो ठिकानों पर पुलिस की दबिश!!।

    July 31, 2026

    रायगढ़ पुलिस की समीक्षा बैठक में आईजीपी के बड़े निर्देश, 60-90 दिन में विवेचना पूरी करने और तत्काल एफआईआर दर्ज करने पर जोर!!

    July 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,273 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,594 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,388 Views
    Don't Miss

    कैट ने एसबीआई को सौंपा ज्ञापन, बाजार में सिक्कों की कमी दूर करने उठाया बड़ा कदम!!

    By Santosh KumarAugust 1, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़। शहर में लंबे…

    तमनार के 60 किसान परिवारों को बड़ी राहत, जिंदल पावर ने जारी किए 40 करोड़ रुपये!!

    August 1, 2026

    रायगढ़ में MBBS इंटर्न्स का प्रदर्शन,30 हजार स्टाइपेंड और बेहतर कार्य परिस्थितियों की उठाई मांग!!

    July 31, 2026

    एसएसपी शशि मोहन सिंह का बड़ा एक्शन, सट्टा-जुआ और अवैध कबाड़ के बाद देह व्यापार के दो ठिकानों पर पुलिस की दबिश!!।

    July 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,273 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,594 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,388 Views
    Categories
    • Blog (651)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (17)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,061)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.