रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
रायगढ़ 1 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ शहर भाजपा मंडल में अंदरूनी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में 111 भाजपा कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 25 और कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा देकर संगठन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस्तीफे का नया पत्र सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्थानीय भाजपा की गुटबाजी एक बार फिर चर्चा में है।
जानकारी के मुताबिक जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंत्री बलविंदर सिंह विक्की और पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष एम. तुलसी के नेतृत्व में 25 कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम सामूहिक इस्तीफा सौंपा है।
इस्तीफा देने वाले नेताओं का आरोप है कि शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष की कार्यशैली से कार्यकर्ताओं में लंबे समय से असंतोष है। उनका कहना है कि संगठन में परिवारवाद और पक्षपात को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है।
लगातार हो रहे सामूहिक इस्तीफों ने डोंगरगढ़ भाजपा की संगठनात्मक स्थिति को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर पार्टी नेतृत्व पर है कि वह इस बढ़ते असंतोष को कैसे संभालता है।
