Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर…रायगढ़ समेत इतने जिलों में…अन्दर पढ़िए पूरी खबर

    August 2, 2026

    रायगढ़ के इस प्लांट हादसे में दो श्रमिकों की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम”तीन अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहे…

    August 1, 2026

    तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में चार आरोपियों को दो-दो आजीवन कारावास, मजबूत विवेचना और पुख्ता साक्ष्यों पर न्यायालय का बड़ा फैसला!

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर…रायगढ़ समेत इतने जिलों में…अन्दर पढ़िए पूरी खबर
    Blog

    घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर…रायगढ़ समेत इतने जिलों में…अन्दर पढ़िए पूरी खबर

    Santosh KumarBy Santosh KumarAugust 2, 20260 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    रायगढ़, 2 अगस्त। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार की तरह रविवार को भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 21 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।
    मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में व्यापक बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन अलग-अलग क्षेत्रों में खंड वर्षा (स्पेल में बारिश) देखने को मिलेगी। यानी कुछ इलाकों में अच्छी बारिश होगी तो कुछ स्थानों पर केवल हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

    इन 21 जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट
    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

    इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बिजली गिरने और तेज हवाओं की भी आशंका जताई गई है।
    कम दबाव का क्षेत्र बना बारिश की वजह
    मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल तट पर बना कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) अभी भी सक्रिय है। यही सिस्टम छत्तीसगढ़ में नमी पहुंचा रहा है, जिसके चलते प्रदेशभर में बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में बारिश हो रही है।
    विशेषज्ञों का कहना है कि यह सिस्टम अगले कुछ दिनों तक सक्रिय रह सकता है, जिससे प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
    अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम
    मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। हालांकि कहीं-कहीं तेज बारिश और गरज-चमक की घटनाएं भी हो सकती हैं।
    रायपुर समेत बड़े शहरों में भी बारिश के आसार
    राजधानी रायपुर में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।वहीं रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, महासमुंद और बलौदाबाजार सहित कई जिलों में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
    लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह
    मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा न करें और मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें। किसानों को भी खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    रायगढ़ के इस प्लांट हादसे में दो श्रमिकों की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम”तीन अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहे…

    August 1, 2026

    तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में चार आरोपियों को दो-दो आजीवन कारावास, मजबूत विवेचना और पुख्ता साक्ष्यों पर न्यायालय का बड़ा फैसला!

    August 1, 2026

    नहीं थम रही भाजपा की अंदरूनी कलह! 111 इस्तीफों के बाद 25 और कार्यकर्ताओं ने किया किनारा!!

    August 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,275 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,597 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,395 Views
    Don't Miss

    घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर…रायगढ़ समेत इतने जिलों में…अन्दर पढ़िए पूरी खबर

    By Santosh KumarAugust 2, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़, 2 अगस्त। छत्तीसगढ़…

    रायगढ़ के इस प्लांट हादसे में दो श्रमिकों की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम”तीन अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहे…

    August 1, 2026

    तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में चार आरोपियों को दो-दो आजीवन कारावास, मजबूत विवेचना और पुख्ता साक्ष्यों पर न्यायालय का बड़ा फैसला!

    August 1, 2026

    रायगढ़।नदी में चल रहा था अवैध रेत उत्खनन,टीम पहुंचते ही वाहन छोड़कर भागे चालक, 11 वाहन जब्त!

    August 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,275 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,597 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,395 Views
    Categories
    • Blog (656)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (17)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,064)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.