Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर पेट्रोल पंप से ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, बलेनो कार जब्त!

    August 7, 2026

    घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर…रायगढ़ समेत इतने जिलों में…अन्दर पढ़िए पूरी खबर

    August 2, 2026

    रायगढ़ के इस प्लांट हादसे में दो श्रमिकों की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम”तीन अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहे…

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»छत्तीसगढ़»फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर पेट्रोल पंप से ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, बलेनो कार जब्त!
    छत्तीसगढ़

    फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर पेट्रोल पंप से ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, बलेनो कार जब्त!

    Santosh KumarBy Santosh KumarAugust 7, 202672 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    रायगढ़, 7 अगस्त 2026। रायगढ़ पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर पेट्रोल पंप से ठगी करने वाले एक शातिर युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी दो अलग-अलग अवसरों पर पेट्रोल भरवाने के बाद भुगतान करने का झांसा देकर मौके से फरार हो जाता था। जूटमिल पुलिस ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और वाहन की पहचान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जूटमिल थाना पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, दर्रामुड़ा स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के संचालक अमित कुमार गुप्ता ने 31 जुलाई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात युवक सफेद रंग की मारुति सुजुकी बलेनो कार से दो बार पेट्रोल पंप पहुंचा।

    पहली घटना 7 जून 2026 की रात लगभग 10:24 बजे हुई, जब उसने ₹2,500 का पेट्रोल भरवाया। दूसरी बार 25 जुलाई 2026 की रात करीब 12:09 बजे उसने ₹3,600 का पेट्रोल भरवाया। दोनों बार आरोपी ने क्यूआर कोड से भुगतान करने का दावा करते हुए मोबाइल में फर्जी भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाया और कर्मचारियों को धोखा देकर तेज रफ्तार से फरार हो गया। इस तरह पेट्रोल पंप को कुल ₹6,100 की आर्थिक क्षति हुई।


    शिकायत के आधार पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 429/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल के साथ-साथ आसपास और झलमला टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। जांच के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि आरोपी ने अपनी कार की आगे और पीछे की नंबर प्लेट को काली पट्टी से ढक रखा था। वाहन के बाएं ओर काले रंग का मिरर कवर, दाहिनी ओर सफेद-काले रंग का मिरर कवर तथा डिक्की के पास क्षतिग्रस्त प्लास्टिक की मरम्मत का निशान उसकी पहचान का प्रमुख आधार बने।

    इन्हीं विशेष पहचान चिह्नों के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध वाहन क्रमांक CG-13-AQ-2394 की पहचान की।

    पेट्रोल पंप कर्मचारियों से वाहन की शिनाख्त कराए जाने पर पुष्टि हुई कि यही कार दोनों घटनाओं में इस्तेमाल हुई थी। इसके बाद पुलिस ने चालक मयंक शर्मा (19 वर्ष), निवासी बावलीकुआं, श्रमिक स्कूल के पीछे, थाना कोतवाली रायगढ़ से पूछताछ की।

    पूछताछ में आरोपी ने दोनों घटनाओं को स्वीकार कर लिया।
    पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की मारुति सुजुकी बलेनो कार एवं उसके दस्तावेज जब्त कर लिए। विवेचना के दौरान आरोपी द्वारा छलपूर्वक धोखाधड़ी किए जाने की पुष्टि होने पर प्रकरण में संबंधित धाराएं बढ़ाई गईं। 6 अगस्त 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

    इस कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस धोखाधड़ी और छलपूर्वक संपत्ति हड़पने वाले अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी विश्लेषण और वैज्ञानिक जांच के माध्यम से ऐसे अपराधियों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    रायगढ़।नदी में चल रहा था अवैध रेत उत्खनन,टीम पहुंचते ही वाहन छोड़कर भागे चालक, 11 वाहन जब्त!

    August 1, 2026

    CG:स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इतने उम्रकैद के कैदियों को मिलेगी आजादी,सरकार ने जारी की मंजूरी…अंदर पढ़िए  इस वजह से ओर इन-इन जिलों में होगी रिहाई!!

    August 1, 2026

    हीराकुंड और गंगरेल के बढ़ते जलस्तर पर नजर, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ओपी चौधरी ने संभाला मोर्चा!

    August 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,280 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,598 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,400 Views
    Don't Miss

    फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर पेट्रोल पंप से ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, बलेनो कार जब्त!

    By Santosh KumarAugust 7, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़, 7 अगस्त 2026।…

    घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर…रायगढ़ समेत इतने जिलों में…अन्दर पढ़िए पूरी खबर

    August 2, 2026

    रायगढ़ के इस प्लांट हादसे में दो श्रमिकों की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम”तीन अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहे…

    August 1, 2026

    तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में चार आरोपियों को दो-दो आजीवन कारावास, मजबूत विवेचना और पुख्ता साक्ष्यों पर न्यायालय का बड़ा फैसला!

    August 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,280 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,598 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,400 Views
    Categories
    • Blog (656)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (17)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,065)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.