Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चक्रधर समारोह की तैयारियां तेज, 14 सितंबर से भव्य आयोजन”फायर सेफ्टी में लापरवाही, ओला सर्विस सेंटर सील”रायगढ़ विकास को रफ्तार,ओपी ने दी बड़ी सौगात…पढ़िए एक साथ तीन खबरें…

    August 8, 2026

    फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर पेट्रोल पंप से ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, बलेनो कार जब्त!

    August 7, 2026

    घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर…रायगढ़ समेत इतने जिलों में…अन्दर पढ़िए पूरी खबर

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»छत्तीसगढ़»चक्रधर समारोह की तैयारियां तेज, 14 सितंबर से भव्य आयोजन”फायर सेफ्टी में लापरवाही, ओला सर्विस सेंटर सील”रायगढ़ विकास को रफ्तार,ओपी ने दी बड़ी सौगात…पढ़िए एक साथ तीन खबरें…
    छत्तीसगढ़

    चक्रधर समारोह की तैयारियां तेज, 14 सितंबर से भव्य आयोजन”फायर सेफ्टी में लापरवाही, ओला सर्विस सेंटर सील”रायगढ़ विकास को रफ्तार,ओपी ने दी बड़ी सौगात…पढ़िए एक साथ तीन खबरें…

    Santosh KumarBy Santosh KumarAugust 8, 20261 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    41 वें चक्रधर समारोह-2026

    14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन

    तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    रायगढ़।कला, संस्कृति और संगीत समृद्ध परंपरा को समर्पित 41 वें चक्रधर समारोह-2026 का आयोजन रायगढ़ के स्थानीय रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। समारोह को व्यवस्थित, भव्य और गरिमामय स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन एवं चक्रधर समारोह आयोजन समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर एवं अध्यक्ष, चक्रधर समारोह आयोजन समिति श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा जारी आदेश में समारोह से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए विभागवार कार्य एवं समन्वयक अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।
    समारोह के दौरान देश-प्रदेश से आने वाले कलाकारों, अतिथियों एवं कला प्रेमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंच, टेंट-पंडाल, विद्युत एवं साउंड व्यवस्था, ग्रीन रूम, स्वच्छता, पेयजल, भोजन, आवास, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा, प्रचार-प्रसार और स्वागत सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है।

    चक्रधर समारोह के लिए जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, नगर निगम रायगढ़, पुलिस विभाग, रेलवे विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, जिला विपणन संघ, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, नागरिक आपूर्ति निगम, उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जनसंपर्क विभाग सहित विभिन्न विभागों को उनकी भूमिका के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कलेक्टर एवं अध्यक्ष चक्रधर समारोह आयोजन समिति तथा नोडल अधिकारी के निर्देशन में आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

    भव्य मंच के साथ आकर्षक होगा समारोह स्थल
    समारोह स्थल रामलीला मैदान में टेंट-पंडाल की व्यवस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा की जाएगी। राजस्व विभाग को मंच व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नगर निगम रायगढ़ द्वारा रामलीला मैदान में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। परिसर एवं मंच की साफ-सफाई के लिए नगर निगम द्वारा प्रतिदिन कर्मचारियों की व्यवस्था की जाएगी, जो कार्यक्रम शुरू होने से एक घंटे पहले से लेकर कार्यक्रम समाप्ति तक तैनात रहेंगे। समारोह स्थल पर महाराजा स्वर्गीय चक्रधर सिंह जी का पोट्रेट स्थापित किया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा दीप-शिखा सहित संबंधित व्यवस्थाएं की जाएंगी। वहीं लोक निर्माण विभाग को डायस, लाइट एवं साउंड की व्यवस्था तथा संबंधित टेंट एवं साउंड संचालक से समन्वय का दायित्व दिया गया है। समारोह स्थल को आकर्षक बनाने के लिए उद्यान विभाग द्वारा 100 नग शोभादार पौधों से सजावट की जाएगी। आमंत्रित अतिथियों एवं कलाकारों के लिए प्रतिदिन फूलमाला एवं गुलदस्ते की व्यवस्था भी की जाएगी।
    रेलवे स्टेशन से लेकर आयोजन स्थल तक होगा स्वागत
    बाहर से आने वाले कलाकारों एवं अतिथियों के स्वागत के लिए रेलवे विभाग के समन्वय से रायगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-1 पर स्वागत काउंटर बनाया जाएगा। प्रत्येक यात्री गाड़ी के आगमन पर समारोह की जानकारी तथा अतिथि कलाकारों के अभिनंदन से संबंधित उद्घोषणा की जाएगी। रेलवे स्टेशन पर वीआईपी प्रतीक्षालय की व्यवस्था के साथ कलाकारों के स्वागत के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। स्वागत काउंटर पर 24 घंटे दल की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। आयोजक समिति के पदाधिकारियों, कलाकारों एवं अतिथियों के लिए राजस्व विभाग/जिला सत्कार शाखा द्वारा होटल, गेस्ट हाउस एवं धर्मशालाओं में कमरों का आरक्षण कर आवास की व्यवस्था की जाएगी।
    भोजन एवं जलपान की जिम्मेदारी खाद्य विभाग सहित संबंधित विभागों को
    कलाकारों के लिए उनके आवास स्थल पर भोजन तथा स्थानीय कलाकारों एवं कार्यकर्ताओं के लिए कार्यक्रम स्थल पर भोजन की व्यवस्था की जाएगी। खाद्य विभाग, जिला विपणन संघ, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं एवं नागरिक आपूर्ति निगम को भोजन एवं जलपान की व्यवस्था में जिम्मेदारी दी गई है। ग्रीन रूम में कलाकारों के लिए जलपान की व्यवस्था भी इन्हीं विभागों के समन्वय से सुनिश्चित की जाएगी।
    सुरक्षा व्यवस्था रहेगी पुख्ता
    चक्रधर समारोह के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस विभाग को सौंपी गई है। रामलीला मैदान के मुख्य द्वार एवं वीआईपी द्वार पर विशेष रूप से सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। समारोह स्थल पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के साथ सुरक्षा संबंधी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। वहीं आयोजन स्थल पर अस्थायी बाथरूम, टॉयलेट एवं नल कनेक्शन की व्यवस्था नगर निगम रायगढ़ द्वारा की जाएगी। पेयजल की व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक जिम्मेदारी दी गई है।
    स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध कराएगा चिकित्सा सुविधा
    समारोह स्थल पर प्रतिदिन प्राथमिक उपचार पेटी, एंबुलेंस, चिकित्सक, वार्ड बॉय और एएनएम की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग एवं जिला चिकित्सालय द्वारा की जाएगी, ताकि समारोह के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।
    कलाकारों और अतिथियों का होगा सम्मान
    चक्रधर समारोह में शामिल होने वाले मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। कलाकारों को भी शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। कलाकारों के सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र से संबंधित व्यवस्थाओं में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा जिला परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। कलाकारों को सम्मान राशि प्रदान करने तथा उसकी अभिस्वीकृति सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी की जाएगी। चक्रधर समारोह की व्यापक जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क विभाग को प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है। स्थानीय केबल चैनलों पर कार्यक्रम का प्रसारण कराया जाएगा। आकाशवाणी केंद्र रायगढ़ के माध्यम से प्रतिदिन कार्यक्रम की सूचना एवं विशेष समाचार का प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रमों की रिकॉर्डिंग एवं फोटोग्राफी कराई जाएगी तथा आवश्यक सामग्री जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी। दूरदर्शन पर प्रसारण के लिए भी संबंधित स्तर पर समन्वय किया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम रायगढ़ द्वारा शहर के प्रमुख होटल, लॉज, गेस्ट हाउस, चौक-चौराहों एवं प्रमुख स्थलों पर समारोह के बैनर लगाने की व्यवस्था की जाएगी।
    निमंत्रण पत्र वितरण और मंच संचालन की भी जिम्मेदारी तय
    जिला प्रशासन द्वारा निमंत्रण पत्रों की डिजाइनिंग, प्रिंटिंग एवं वितरण की व्यवस्था की जाएगी। सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय कलाकारों, मंत्रियों, छत्तीसगढ़ शासन के अधिकारियों, सचिवों, जिला कलेक्टर, पुलिस अधिकारियों एवं पत्रकारों सहित विभिन्न अतिथियों को निमंत्रण भेजने की व्यवस्था की जाएगी। समारोह के मंच संचालन के लिए शिक्षा विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य अतिथियों के स्वागत एवं समापन समारोह के लिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तैयार किया जाएगा।
    अतिथियों और कलाकारों के लिए होगी वाहन व्यवस्था*
    समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों एवं कलाकारों के आवागमन के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा वाहन व्यवस्था की जाएगी। कलाकारों और अतिथियों के आगमन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने तथा वापसी तक सुचारू परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
    कॉफी टेबल बुक भी होगी तैयार
    समारोह के आय-व्यय का लेखा-जोखा तैयार करने की जिम्मेदारी चक्रधर समारोह प्रकोष्ठ एवं संबंधित अधिकारियों को दी गई है। वहीं समारोह की स्मृतियों और महत्वपूर्ण गतिविधियों को संजोने के उद्देश्य से कॉफी टेबल बुक तैयार कराई जाएगी, जिसमें समारोह के प्रमुख कार्यक्रमों, कलाकारों एवं आयोजन की झलकियों को शामिल किया जाएगा।

    ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील

    रायगढ़।काशीराम चौक स्थित ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर में इलेक्ट्रिक वाहनों एवं लिथियम-आयन बैटरियों के असुरक्षित भंडारण की शिकायत पर जिला प्रशासन ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए सर्विस सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर की गई। इस कार्रवाई का उद्देश्य वाणिज्यिक क्षेत्र में संभावित अग्नि दुर्घटना से जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
    कार्यपालिक दंडाधिकारी एवं तहसीलदार रायगढ़ श्री शिव कुमार डनसेना तथा नायब तहसीलदार पुसौर श्री प्रतीक देवांगन के जांच दल ने 07 अगस्त को मौके पर पहुंचकर परिसर का सघन निरीक्षण किया। जांच के दौरान करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन एवं हाई-वोल्टेज लिथियम-आयन बैटरियों का असुरक्षित एवं अव्यवस्थित तरीके से भंडारण पाया गया। वाहनों और बैटरियों को बिना पर्याप्त वेंटिलेशन वाले टिन शेड में रखा गया था, जबकि कई वाहन परिसर के बाहर भी खड़े पाए गए।
    निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी गंभीर कमियां सामने आईं। परिसर में आग बुझाने के लिए आवश्यक अग्निशामक यंत्र, सीओ-2 अथवा क्लास-डी अग्निशामक व्यवस्था, रेत की बाल्टियां अथवा अन्य प्रभावी अग्नि नियंत्रण प्रणाली उपलब्ध नहीं पाई गई। इलेक्ट्रिक वाहनों और हाई-वोल्टेज लिथियम-आयन बैटरियों के इस प्रकार असुरक्षित भंडारण को देखते हुए परिसर में आग लगने की स्थिति में गंभीर जनहानि और संपत्ति के नुकसान की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की।
    जांच दल द्वारा मौके पर आधिकारिक पंचनामा तैयार किया गया। तकनीशियन श्री चंद्र प्रकाश आदित्य की उपस्थिति में प्रतिष्ठान को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। कार्रवाई में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
    जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर आम नागरिकों के जीवन को जोखिम में डालने वाली गतिविधियों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में तैयार हो रही सुविधाओं की मजबूत नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी
    वार्ड 28 पंजरी प्लांट में 33 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, वार्ड 9 नवागढ़ी में 8 लाख के शेड का लोकार्पण
    रिंग रोड निर्माण की दिशा में तेजी से हो काम, नालंदा परिसर, नर्सिंग एवं फिजियोथेरेपी महाविद्यालय सहित शिक्षा-स्वास्थ्य क्षेत्र में विस्तार को मिल रही प्राथमिकता
    रायगढ़, 7 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में भी नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान नगर निगम क्षेत्र के दो वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों से  कहा कि शासन का मूल उद्देश्य ऐसे विकास कार्यों को धरातल पर उतारना है, जिनसे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए और रायगढ़ आने वाले वर्षों में आधुनिक एवं सुविधायुक्त शहर के रूप में विकसित हो।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने वार्ड क्रमांक 28 पंजरी प्लांट, रायगढ़ में 33 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन एवं शासकीय स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 9 नवागढ़ी में 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित शेड का लोकार्पण किया। विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण से स्थानीय नागरिकों को सामुदायिक गतिविधियों, शिक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू,सुरेश गोयल,पावन अग्रवाल,आशीष ताम्रकार पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रायगढ़ के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास का उद्देश्य केवल बड़े निर्माण कार्य करना नहीं, बल्कि ऐसे प्रोजेक्ट तैयार करना है, जिनका सीधा लाभ आम नागरिकों को मिले और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में रायगढ़ शहर में 10 ऑक्सीजोन विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इन ऑक्सीजोन के माध्यम से शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।ऑक्सीजोन के साथ सार्वजनिक स्थानों पर स्वास्थ्य एवं मनोरंजन से जुड़ी सुविधाओं को भी विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।
    रिंग रोड सहित शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार*
    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए शहर की अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए बड़े प्रोजेक्ट पर भी लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 600 करोड़ रुपये की लागत से रिंग रोड के निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। रिंग रोड के निर्माण से शहर के यातायात को बेहतर बनाने के साथ अधोसंरचना विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में नालंदा परिसर का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही जिले में नर्सिंग महाविद्यालय एवं फिजियोथेरेपी महाविद्यालय खोलने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में प्रयास विद्यालय संचालित हो रहा है और आने वाले समय में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों की संस्थाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि जिलेवासियों को उच्च गुणवत्ता की सुविधाओं के लिए अन्य शहरों पर निर्भर न रहना पड़े।
    पंजरी प्लांट में ऑक्सीजोन और ओपन जिम की घोषणा
    पंजरी प्लांट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने शहरवासियों को पर्यावरण एवं स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण सौगात देने की घोषणा भी की। उन्होंने उपभोक्ता फोरम के पास ऑक्सीजोन के निर्माण तथा ओपन जिम की स्थापना की घोषणा की। इससे क्षेत्र के नागरिकों को हरित वातावरण के साथ स्वास्थ्य एवं व्यायाम की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर वित्त मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया!!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर पेट्रोल पंप से ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, बलेनो कार जब्त!

    August 7, 2026

    रायगढ़।नदी में चल रहा था अवैध रेत उत्खनन,टीम पहुंचते ही वाहन छोड़कर भागे चालक, 11 वाहन जब्त!

    August 1, 2026

    CG:स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इतने उम्रकैद के कैदियों को मिलेगी आजादी,सरकार ने जारी की मंजूरी…अंदर पढ़िए  इस वजह से ओर इन-इन जिलों में होगी रिहाई!!

    August 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,280 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,598 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,400 Views
    Don't Miss

    चक्रधर समारोह की तैयारियां तेज, 14 सितंबर से भव्य आयोजन”फायर सेफ्टी में लापरवाही, ओला सर्विस सेंटर सील”रायगढ़ विकास को रफ्तार,ओपी ने दी बड़ी सौगात…पढ़िए एक साथ तीन खबरें…

    By Santosh KumarAugust 8, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 41 वें चक्रधर समारोह-202614…

    फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर पेट्रोल पंप से ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, बलेनो कार जब्त!

    August 7, 2026

    घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर…रायगढ़ समेत इतने जिलों में…अन्दर पढ़िए पूरी खबर

    August 2, 2026

    रायगढ़ के इस प्लांट हादसे में दो श्रमिकों की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम”तीन अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहे…

    August 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,280 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,598 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,400 Views
    Categories
    • Blog (656)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (17)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,066)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.