Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    September 23, 2026

    जिस गाड़ी में बजता है ‘गाड़ी वाला आया, कचरा निकाल’,उसी में मुख्यमंत्री की होर्डिंग!यह कैसा सेवा संकल्प?

    September 23, 2026

    लघु फिल्म प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ी~अब 29 सितंबर तक भेज सकेंगे फिल्म, 3 अक्टूबर को परिणाम…SSP शशि मोहन सिंह की साइबर जागृति पहल:शॉर्ट फिल्म से होगा साइबर ठगों के नए खेल का पर्दाफाश!

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»क्राइम»क्राइम मीटिंग में ASP अनिल सोनी के सख्त निर्देश, 60 दिन में सामान्य अपराधों का निराकरण जरूरी!!
    क्राइम

    क्राइम मीटिंग में ASP अनिल सोनी के सख्त निर्देश, 60 दिन में सामान्य अपराधों का निराकरण जरूरी!!

    Santosh KumarBy Santosh KumarAugust 9, 202621 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    शलंबित गंभीर अपराधों पर प्राथमिकता से कार्रवाई, आदतन बदमाशों पर धारा 129 BNSS के तहत कार्रवाई के निर्देश; जुआ-सट्टा, नशा और अवैध शराब पर प्रभावी कार्रवाई के साथ सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोर

    रायगढ़, 09 अगस्त 2026। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर रायगढ़ पुलिस ने अपनी प्राथमिकताएं तय कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशानुसार पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की क्राइम समीक्षा बैठक ली।

    बैठक में लंबित गंभीर अपराधों के शीघ्र निराकरण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, अवैध प्रवासियों की जांच, जुआ-सट्टा एवं नशे के खिलाफ कार्रवाई सहित डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
    क्राइम मीटिंग में जुलाई 2026 के दौरान जिले के विभिन्न थानों द्वारा अपराध नियंत्रण और पुलिस अभियानों के तहत की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। एएसपी अनिल सोनी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित गंभीर अपराधों के निराकरण में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक विवेचक अपने मामलों की नियमित समीक्षा करे और लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए ठोस कार्ययोजना के साथ काम करे।

    अवैध प्रवासियों की जांच में बरती जाए पूरी गंभीरता
    बैठक में अवैध प्रवासियों की जांच को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। एएसपी ने कहा कि बाहरी तत्वों की पहचान और उनके सत्यापन की प्रक्रिया जितनी गंभीरता और बारीकी से की जाएगी।

    उसका सीधा असर अपराध नियंत्रण पर भी दिखाई देगा।
    उन्होंने थाना प्रभारियों को होटल संचालकों और मकान मालिकों से उनके यहां ठहरने वाले लोगों एवं किरायेदारों की जानकारी नियमित रूप से रखने और उसे ‘समाधान ऐप’ के माध्यम से अपलोड कराने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। नागरिकों को भी इस संबंध में जागरूक करने कहा गया, ताकि संदिग्ध गतिविधियों की समय रहते जानकारी पुलिस तक पहुंच सके।

    जुआ-सट्टा और नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
    एएसपी अनिल सोनी ने स्पष्ट किया कि जिले के किसी भी थाना क्षेत्र में जुआ-सट्टा संगठित रूप से संचालित नहीं होना चाहिए। अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में ग्रामीणों का सहयोग लेने और पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
    बैठक में महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।
    2025 और 2026 के अपराध आंकड़ों की हुई तुलनात्मक समीक्षा
    क्राइम मीटिंग में वर्ष 2025 और वर्ष 2026 के प्रथम सात माह के अपराध आंकड़ों की तुलनात्मक समीक्षा की गई। इस दौरान दर्ज अपराधों, पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और मामलों के निराकरण की स्थिति पर चर्चा हुई।
    जिन थाना क्षेत्रों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई एवं लघु अधिनियम के तहत अपेक्षाकृत कम कार्रवाई पाई गई, वहां कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिए गए। एएसपी ने लंबित गंभीर अपराधों की एक-एक कर समीक्षा करते हुए विवेचकों से प्रकरण लंबित रहने के कारणों की जानकारी ली और शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
    लंबित मर्ग और शिकायतों की भी समीक्षा करते हुए उनका समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करने कहा गया।
    आदतन बदमाशों पर धारा 129 BNSS के तहत कार्रवाई
    अपराध की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संदिग्ध और आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। एएसपी ने आदतन बदमाशों के खिलाफ धारा 129 BNSS (पूर्व धारा 110 CrPC) के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा।
    उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए और समय रहते प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में होने वाली आपराधिक घटनाओं को रोका जा सके।
    सामान्य अपराधों का 60 दिन में निराकरण जरूरी
    बैठक में अपराधों के समयबद्ध निराकरण को लेकर भी एएसपी ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध दर्ज होने के बाद उसकी विवेचना निर्धारित समयसीमा में पूरी करना जरूरी है।
    सामान्य अपराधों का 60 दिवस के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने और निराकरण से संबंधित आवश्यक प्रविष्टियां CCTNS में अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए गए। गंभीर मामलों में निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखते हुए विवेचना को गति देने कहा गया।
    अधिक संख्या में मामले लंबित पाए जाने वाले थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। संबंधित एसडीओपी और थाना प्रभारी अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों के निराकरण की कार्ययोजना तैयार करेंगे।
    डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत करने पर जोर
    नवीन कानूनों के अनुरूप पुलिसिंग में डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर भी बैठक में जोर दिया गया। एएसपी ने सभी विवेचकों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ने और नए कानूनों के साथ-साथ डिजिटल पुलिसिंग की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझने के निर्देश दिए।
    CCTNS, शिकायत पोर्टल और साइबर संबंधी पोर्टल पर आवश्यक प्रविष्टियां समय पर पूर्ण करने, न्यायालयीन कार्यवाही में ऑनलाइन पेशी का पालन करने और ई-समंस की तामिली सुनिश्चित करने कहा गया। न्यायालयीन पेशी किसी भी स्थिति में मिस नहीं करने के निर्देश भी दिए गए।
    प्रशिक्षु उप निरीक्षकों के कार्यों की भी समीक्षा
    क्राइम मीटिंग के बाद जिले में पदस्थ प्रशिक्षु उप निरीक्षकों के कार्यों की समीक्षा की गई। एएसपी अनिल सोनी ने प्रशिक्षु अधिकारियों को वरिष्ठ अधिकारियों और अनुभवी विवेचकों से अपराध विवेचना की बारीकियां सीखने के निर्देश दिए।
    उन्होंने नवीन कानूनों, विवेचना प्रक्रिया और डिजिटल पुलिसिंग से संबंधित तकनीकी पहलुओं को गंभीरता से समझने तथा अपने कार्यों में उनका प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया।
    बैठक में एएसपी ट्रैफिक पुष्पेन्द्र बघेल, सीएसपी मयंक मिश्रा, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव, आरआई अमित सिंह सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
    अपराध नियंत्रण को लेकर स्पष्ट रोडमैप
    क्राइम मीटिंग के माध्यम से रायगढ़ पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर स्पष्ट प्राथमिकताएं तय की हैं। त्वरित विवेचना, लंबित अपराधों का समयबद्ध निराकरण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, आदतन अपराधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, अवैध प्रवासियों की जांच, जुआ-सट्टा और नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई तथा डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत करना पुलिस की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    मैरिन ड्राइव मारपीट कांड: 9 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिरासत में — हत्या के प्रयास की धाराएं जुड़ी!!

    April 23, 2026

    🏏Ti मनीष नागर ने….ऑनलाइन सट्टा खिलाते 2 आरोपी को धर दबोचा….कब्जे से ढाई लाख के हिसाब-किताब जब्त….देखें वीडियो 🏏

    January 27, 2022

    भूपदेवपुर:लाश के किनारे पड़ी टिकट ने कई राज खोले….अभिषेक मीणा की पुलिस ने…महिला की शिनाख्ती कर ली.….अब आरोपी की गर्दन तक जल्द ही पहुंचेगी…..पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24

    January 16, 2022
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,290 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,864 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,613 Views
    Don't Miss

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    By Santosh KumarSeptember 23, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 बिंजकोट/रायगढ़। शारदा एनर्जी एंड…

    जिस गाड़ी में बजता है ‘गाड़ी वाला आया, कचरा निकाल’,उसी में मुख्यमंत्री की होर्डिंग!यह कैसा सेवा संकल्प?

    September 23, 2026

    लघु फिल्म प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ी~अब 29 सितंबर तक भेज सकेंगे फिल्म, 3 अक्टूबर को परिणाम…SSP शशि मोहन सिंह की साइबर जागृति पहल:शॉर्ट फिल्म से होगा साइबर ठगों के नए खेल का पर्दाफाश!

    September 23, 2026

    चक्रधर समारोह में ‘बीड़ी जलाई ले’ और ‘जुम्मा-चुम्मा’ का तड़का! भड़के सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम छोड़कर लौटे…और न्यूज़ मिर्ची से कहा विश्वासघात हुआ है~हमारे साथ!

    September 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,290 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,864 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,613 Views
    Categories
    • Blog (665)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (18)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (19)
    • छत्तीसगढ़ (1,096)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (11)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.