Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झीरमकांड मामला पहुंचा हाईकोर्ट, NIA कोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती,फांसी की सजा…?अंदर पढिए पूरी खबर

    September 25, 2026

    ✍️NEWS Mirchi…आसमान से बरसेगी आफत! छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, रायगढ़ का क्या है…अपडेट⛈️

    September 25, 2026

    iPhone 17 Pro पर बड़ी डील!इतने हजार तक एक्सचेंज डिस्काउंट, ऐसे घटेगी कीमत…अन्दर पढ़िए  iPhone 18

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»छत्तीसगढ़»CG:लोगों के लिए आवाज उठाई, अब अपनी बेटी के लिए वरिष्ठ पत्रकार को क्यों भटकना पड़ रहा”इतने महीने बाद भी FIR नहीं,15 अगस्त को~आगे पढ़िए अंदर की पूरी खबर!
    छत्तीसगढ़

    CG:लोगों के लिए आवाज उठाई, अब अपनी बेटी के लिए वरिष्ठ पत्रकार को क्यों भटकना पड़ रहा”इतने महीने बाद भी FIR नहीं,15 अगस्त को~आगे पढ़िए अंदर की पूरी खबर!

    Santosh KumarBy Santosh KumarAugust 12, 202644 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    सक्ती, 12 अगस्त 2026। करीब 25 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं और उनके अधिकारों की आवाज उठाने वाले वरिष्ठ पत्रकार अनिल तंबोली अब अपनी ही बेटी से जुड़े कथित दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के मामले को लेकर पुलिस प्रशासन से नाराज हैं। उनका आरोप है कि बेटी की शिकायत को दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है।

    29 मई को की थी बेटी ने शिकायत
    अनिल तंबोली के अनुसार उनकी बेटी ने 29 मई 2026 को सक्ती थाने में दहेज और मानसिक उत्पीड़न को लेकर शिकायत दी थी। इसके बाद मामले को परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया, जहां 27 जून 2026 को पति-पत्नी के बीच काउंसलिंग हुई।काउंसलिंग के दौरान दोनों के बीच सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद थाने जाने की सलाह दी गई। तंबोली का कहना है कि 29 जून को परिवार परामर्श केंद्र से बयान की कॉपी सक्ती थाने भेज दी गई, लेकिन इसके बाद भी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई।

    पत्रकार का सवाल- जब अपनी बेटी की बारी आई तो क्यों लगाने पड़े चक्कर?
    अनिल तंबोली का कहना है कि पत्रकारिता के 25 वर्षों के दौरान उन्होंने आम लोगों से जुड़े कई मामलों को उठाया और उन्हें न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद की। लेकिन अब जब मामला उनकी अपनी बेटी से जुड़ा है तो उन्हें खुद थाने से लेकर एसडीओपी और एसपी कार्यालय तक जाना पड़ रहा है।

    उनका कहना है कि इसी स्थिति ने उन्हें भीतर से परेशान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी पुलिस अधिकारी के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी करना नहीं है, बल्कि वह यह जानना चाहते हैं कि शिकायत के बावजूद अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

    सम्मान वापस करने का क्यों लिया फैसला?
    तंबोली ने कहा कि जब पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें सम्मान दिया गया था, तब उन्होंने उसे सम्मान के रूप में स्वीकार किया था। लेकिन अब बेटी के मामले में कार्रवाई नहीं होने से वह इस सम्मान को अपने पास रखना उचित नहीं समझते।इसी वजह से उन्होंने 15 अगस्त को सार्वजनिक रूप से प्रशस्ति पत्र लौटाने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि यह कदम उनके लिए आसान नहीं है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में वह इसे अपनी मजबूरी मानते हैं।

    SP के सामने रखे दो सवाल

    अनिल तंबोली ने सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफ्फुल कुमार ठाकुर से दो सवाल भी किए हैं। उन्होंने कहा कि या तो सम्मान देने के लिए गलत व्यक्ति का चयन किया गया या फिर सक्ती थाना प्रभारी के रूप में गलत अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई।उन्होंने पुलिस अधीक्षक से इस पूरे मामले पर विचार करने की अपील की है।

    अब पुलिस के जवाब का इंतजार
    मामले में पत्रकार की ओर से पुलिस पर एफआईआर दर्ज नहीं करने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इस संबंध में पुलिस प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है। ऐसे में अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि शिकायत पर पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और लगाए गए आरोपों पर प्रशासन क्या जवाब देता है।अनिल तंबोली के सम्मान लौटाने के

    ऐलान ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है—

    जब एक पत्रकार को अपनी ही बेटी के मामले में न्याय की गुहार लेकर पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ें, तो आम व्यक्ति की स्थिति क्या होगी?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    झीरमकांड मामला पहुंचा हाईकोर्ट, NIA कोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती,फांसी की सजा…?अंदर पढिए पूरी खबर

    September 25, 2026

    चक्रधर समारोह में ‘बीड़ी जलाई ले’ और ‘जुम्मा-चुम्मा’ का तड़का! भड़के सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम छोड़कर लौटे…और न्यूज़ मिर्ची से कहा विश्वासघात हुआ है~हमारे साथ!

    September 22, 2026

    CG:जेल की चारदीवारी के भीतर नशे का खेल? एक सिपाही पर गंभीर आरोप,और यहां दो मोबाइल मिले…पढ़िए अंदर की खबर!

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,292 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,866 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,613 Views
    Don't Miss

    झीरमकांड मामला पहुंचा हाईकोर्ट, NIA कोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती,फांसी की सजा…?अंदर पढिए पूरी खबर

    By Santosh KumarSeptember 25, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़/बिलासपुर/बहुचर्चित झीरम घाटी मामले…

    ✍️NEWS Mirchi…आसमान से बरसेगी आफत! छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, रायगढ़ का क्या है…अपडेट⛈️

    September 25, 2026

    iPhone 17 Pro पर बड़ी डील!इतने हजार तक एक्सचेंज डिस्काउंट, ऐसे घटेगी कीमत…अन्दर पढ़िए  iPhone 18

    September 25, 2026

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    September 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,292 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,866 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,613 Views
    Categories
    • Blog (667)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (18)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (19)
    • छत्तीसगढ़ (1,097)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (11)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.