Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पार्षद पर जानलेवा हमले के बाद फरार था आरोपी, पुलिस ने बिछाया निगरानी का जाल; दबिश देकर किया गिरफ्तार!!

    September 16, 2026

    भाजपा का एक ही सिद्धांत—‘नेशन फर्स्ट’,विपक्ष का लक्ष्य‘कुर्सी फर्स्ट’ओपी चौधरी

    September 16, 2026

    🚨अपडेट:शाबाश रायगढ़ पुलिस!खूनी वारदात के बाद ताबड़तोड़ एक्शन~तीन संदेही हिरासत में,एक ने कबूली हत्या की बात,जल्द खुलेगा पूरा राज!!

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»पार्षद पर जानलेवा हमले के बाद फरार था आरोपी, पुलिस ने बिछाया निगरानी का जाल; दबिश देकर किया गिरफ्तार!!
    Blog

    पार्षद पर जानलेवा हमले के बाद फरार था आरोपी, पुलिस ने बिछाया निगरानी का जाल; दबिश देकर किया गिरफ्तार!!

    Santosh KumarBy Santosh KumarSeptember 16, 20260 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~ 98279-50350

    रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद विजय चौहान पर लोहे के जैक रॉड से हमला करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी कमल सारथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पार्षद पर उस समय हमला किया, जब वे युवकों के बीच हो रहे विवाद और मारपीट को शांत कराने के लिए मौके पर पहुंचे थे। घटना के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया था। जूटमिल पुलिस लगातार उसकी पतासाजी और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान आरोपी के घर लौटने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे का जैक रॉड भी बरामद किया गया है।

    मारपीट की सूचना देखकर मौके पर पहुंचे थे पार्षद
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 12 सितंबर 2026 की रात करीब 9:45 बजे की है। वार्ड क्रमांक 36 राजीव गांधी नगर के पार्षद विजय चौहान जूटमिल पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाकर जा रहे थे। इसी दौरान पुराने सारंगढ़ बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट के पास कुछ युवकों के बीच मारपीट होती दिखाई दी।
    जनप्रतिनिधि होने के नाते पार्षद विजय चौहान विवाद को शांत कराने के उद्देश्य से मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार वहां आरोपी कमल सारथी कुछ लोगों के साथ मारपीट कर रहा था। पार्षद ने उसे लड़ाई-झगड़ा करने से मना किया और विवाद शांत कराने का प्रयास किया।
    समझाने पर भड़का आरोपी, जैक रॉड से सिर पर किया वार
    पुलिस के मुताबिक पार्षद द्वारा बीच-बचाव करने और मारपीट से रोकने पर आरोपी कमल सारथी भड़क गया। आरोप है कि उसने पार्षद के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ में रखे लोहे के जैक रॉड से उनके सिर पर वार कर दिया। हमले में पार्षद को चोट आई।
    घटना के बाद पार्षद के पिता थाना जूटमिल पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 541/2026 दर्ज किया। मामले में बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 296 एवं 351(3) के तहत कार्रवाई की गई।

    गिरफ्तारी से बचने फरार था आरोपी
    घटना के बाद आरोपी कमल सारथी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आरोपी की तत्काल पतासाजी और गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
    इसके बाद थाना जूटमिल की पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार सक्रिय रही। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर निगरानी के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। आरोपी के घर पर भी उसके परिजनों को निर्देश दिया गया कि उसके संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

    घर लौटने की सूचना मिलते ही पुलिस ने दी दबिश
    इसी दौरान पुलिस को सटीक सूचना मिली कि फरार आरोपी कमल सारथी अपने घर वापस आया है।सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस ने बिना देर किए आरोपी के घर पर दबिश दी और उसे पकड़ लिया।
    पुलिस आरोपी को थाने लेकर आई, जहां पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसके जीजा के साथ विवाद चल रहा था। इसी दौरान पार्षद विजय चौहान ने बीच-बचाव करते हुए उसे झगड़ा करने से मना किया था। पुलिस के अनुसार इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने गुस्से में पार्षद पर जैक रॉड से हमला कर दिया।

    वारदात में प्रयुक्त जैक रॉड बरामद
    पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए लोहे के जैक रॉड को बरामद कर जब्त कर लिया है। आरोपी कमल सारथी पिता मनोज सारथी, उम्र 26 वर्ष, निवासी पुराना बस स्टैंड सारंगढ़,थाना जूटमिल, रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।
    इन अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
    पूरी कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी, सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन तथा डीएसपी राहुल उईके के सुपरविजन में की गई।
    मामले की पतासाजी और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह, एएसआई राजेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, राजेश पटेल, आरक्षक तरूण महिलाने, सुशील यादव एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    एसएसपी का सख्त संदेश
    एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि सहित किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट, धमकी अथवा हिंसक व्यवहार करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना देने की अपील की है!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    🚨अपडेट:शाबाश रायगढ़ पुलिस!खूनी वारदात के बाद ताबड़तोड़ एक्शन~तीन संदेही हिरासत में,एक ने कबूली हत्या की बात,जल्द खुलेगा पूरा राज!!

    September 15, 2026

    CGPSC घोटाला ब्रेकिंग:एडिशनल कलेक्टर गिरफ्तार, 6 दिन की ED रिमांड, आरोपी के साथ WhatsApp चैट पकड़ाई थी!

    September 12, 2026

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,287 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,848 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,611 Views
    Don't Miss

    पार्षद पर जानलेवा हमले के बाद फरार था आरोपी, पुलिस ने बिछाया निगरानी का जाल; दबिश देकर किया गिरफ्तार!!

    By Santosh KumarSeptember 16, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~ 98279-50350 रायगढ़। जूटमिल थाना…

    भाजपा का एक ही सिद्धांत—‘नेशन फर्स्ट’,विपक्ष का लक्ष्य‘कुर्सी फर्स्ट’ओपी चौधरी

    September 16, 2026

    🚨अपडेट:शाबाश रायगढ़ पुलिस!खूनी वारदात के बाद ताबड़तोड़ एक्शन~तीन संदेही हिरासत में,एक ने कबूली हत्या की बात,जल्द खुलेगा पूरा राज!!

    September 15, 2026

    CGPSC घोटाला ब्रेकिंग:एडिशनल कलेक्टर गिरफ्तार, 6 दिन की ED रिमांड, आरोपी के साथ WhatsApp चैट पकड़ाई थी!

    September 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,287 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,848 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,611 Views
    Categories
    • Blog (661)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (18)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (19)
    • छत्तीसगढ़ (1,090)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.