💥💥सोशल मीडिया में बधाईयों का लगा तांता💥💥






रायगढ़।छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की है।जारी सूची में रायगढ़ शहर की दो सक्रिय महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नाम भी शामिल है। पार्टी ने इन दोनों महिलाओं को प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी है। आपकों बता दें कि श्रीमती स्नेहलता शर्मा को जहा प्रदेश सचिव बनाया गया है, तो वही रायगढ़ शहर की कांग्रेस नेत्री श्रीमती बरखा सिंह को रायगढ़ शहर जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गयी है! गौरतलब हो कि दोनों नवनियुक्त महिला पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी की निष्ठावान और बेहद जुझारू कार्यकर्ता रही है। पार्टी के प्रदेश आलाकमान ने पार्टी के प्रति दोनो की सेवाभावनाओं को ध्यान में रखकर यह नियुक्तियां दी है।जैसे ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आदेश जारी किया गया.फेसबुक/सोशल मीडिया में बधाई देने वालों का तांता लगा गया है।देखें लिस्ट👇





