💥💥15 वर्षीय छात्र विवेक सिंह ने उपलब्धि हासिल कर शहर और स्कूल का नाम रौशन किया..💥💥
रायगढ़:कला एवं संस्कृति की नगरी रायगढ़ शहर में प्रतिभाओं की कभी कोई कमी नही रही है।हर साल शहर के दर्जनों छात्र-छात्राएं अपनी उपलब्धियों के बल पर इस परम्परा को कायम रखा है। इस क्रम में जिंदल स्कूल में अध्ययनरत शहर के कालिंदी कुंज निवासी 15 वर्षीय छात्र विवेक सिंह पिता अजय सिंह ने बिलासपुर शहर में आयोजित राज्य स्तरीय किंक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है। होनहार छात्र विवेक सिंह की उस उपलब्धि से न केवल उसके स्कूल में ब्लकि पूरे नगर में हर्ष का वातावरण है।
रायगढ़ के कालिंदी कुंज कालोनी के रहवासियों का कहना है कि किक बॉक्सिंग जैसे कठिन खेल में निपुणता रखने वाले होनहार छात्र विवेक सिंह ने गोल्ड मेडल जीत कर शहर और स्कूल के साथ अपनी कालोनी का नाम भी रौशन किया है। हम सब उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं…!!