💥प्राथमिक जांच में मामला लिव इन रिलेशनशिप का,वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही जारी…💥

रायगढ।शहर के सिटी कोतवाली थाने में पिछले दिनों एक युवती ने अपने साथ हुए अनाचार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध f i r दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में लगी है…!!इधर सुचना मिली है कि पीड़ित युवती ने इस दौरान मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नाम एक आवेदन देकर उनसे न्याय की मांग की है…!!पीड़ित युवती का कहना है कि कोतवाली पुलिस उस पर दबाव दे रहे हैं, कि मैं अपनी शिकायत वापास ले लूं और अनाचार करने वाले युवक से समझौता कर लूं…थक-हारकर युवती ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से गुहार लगाई है….रायगढ़ के एमजी रोड़ में निवास करने वाली युवती ने मुख्यमंत्री को भेजे एक पत्र में लिखा है कि ग्राम देवल सुरा के रहने वाले पुरूषोत्तम पटेल ने मेरी अस्मिता लूट ली है…मैंने उसके खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दी थीं. मेरी शिकायत के बाद पुलिस ने 26 नवम्बर शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है…जिस रोज अपराध पंजीबद्ध किया गया उसी रोज पुलिस वालों ने आरोपी पुरूषोत्तम पटेल को थाने लेकर आ गए ! कोतवाली पुलिस ने मुझसे कहा कि अब हम इसे सोमवार को कोर्ट में पेश करेंगे.जब मैं दूसरे दिन थाने पहुंची तो पुलिस ने कहा- फिलहाल हम आरोपी को छोड़ दिये है.अब इसे सोमवार को गिरफ्तार करूंगा…इधर आरोपी खुलेआम घूम रहा है और उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है बल्कि मुझसे कहा जा रहा है कि आरोपी से राजीनामा कर लो.उसको जेल भिजवाने से तुमको क्या मिलेगा..? युवती ने आगे लिखा है- जिस पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को ही थाने से भगा दिया है…और मुझे समझौता करने की सलाह दी जा रही है वहां मुझे न्याय मिलना असंभव दिखाई देता है. युवती ने आरोपी पुरूषोत्तम पटेल को गिरफ्तार करने की मांग भी की है….इधर युवती के आरोप को थाना प्रभारी मनीष नागर ने पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठा बताया है. थाना प्रभारी का कहना है कि युवती लंबे समय से युवक के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहती थीं. युवक युवती से शादी भी करना चाहता हैं, लेकिन युवती तैयार नहीं है. दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो वह थाने चली आई. मैंने अपने उच्चाधिकारियों को पूरी बात बताई है और फिर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है.फिलहाल मैं मुंबई महाराष्ट्र में हूं. जैसे ही लौटूंगा… आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.