Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अडाणी की रेल लाइन पर बवाल, विरोध करने वाले ग्रामीणों को प्रशासन का नोटिस…देखिए काफी!!

    February 10, 2026

    मंगल कार्बन प्लांट हादसा:झुलसी नौ माह की बच्ची की मौत,पिता व दादा वेंटिलेटर पर, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज!

    February 10, 2026

    अपडेट न्यूज़:🚨होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़,संचालक व मैनेजर गिरफ्तार~एसएसपी श्री सिंह का सख्त संदेश~पढ़िए अंदर!!

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»छत्तीसगढ़»कहां-कौन जीता-किसको कितनी मिली सीट….निकाय चुनाव में वार्डवार प्रत्याशियों की स्थिति देखिये….कहां किसने जीत की है दर्ज….कांग्रेस के विधायक ने क्या कहां और जीत के जश्न में महापौर भी अपने आप को रोक नहीं पाई….देखिए वीडियो
    छत्तीसगढ़ रायगढ़

    कहां-कौन जीता-किसको कितनी मिली सीट….निकाय चुनाव में वार्डवार प्रत्याशियों की स्थिति देखिये….कहां किसने जीत की है दर्ज….कांग्रेस के विधायक ने क्या कहां और जीत के जश्न में महापौर भी अपने आप को रोक नहीं पाई….देखिए वीडियो

    Santosh KumarBy Santosh KumarDecember 23, 20210 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    💥नगरीय निकाय/उप निर्वाचन 2021💥

    💥रायगढ़ के वार्ड 9 व 25 में इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशियों की हुई जीत💥

    💥सारंगढ़ नगर पालिका परिषद में 11 इंडियन नेशनल कांग्रेस, 3 भारतीय जनता पार्टी एवं एक निर्दलीय की हुई जीत💥

    💥मतगणना उपरांत परिणाम घोषित💥

    रायगढ़, 23 दिसम्बर2021/नगर पालिका परिषद सारंगढ़ के 15 वार्डों में हुए आम निर्वाचन व नगर पालिक निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 09 एवं 25 में हुए उप निर्वाचन के परिणामों की मतगणना पश्चात घोषणा हुई।रायगढ़ नगर पालिक निगम वार्ड क्रमांक 9 चांदमारी में इंडियन नेशनल कांग्रेस से रंजना कमल पटेल विजयी घोषित हुई और उन्हें 957 मत मिले। इसी वार्ड से अन्य प्रत्याशियों में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से असलम खान (डब्बू) को 101, भारतीय जनता पार्टी से श्रवण सिदार को 935, बहुजन समाज पार्टी से सुरेश कुमार सामल को 27, निर्दलीय श्रवण कुमार ध्रुव को 4 मत प्राप्त हुए। इसी तरह वार्ड क्रमांक 25 कौहाकुंडा में इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती सपना सिदार विजयी घोषित हुई,उन्हें 887 मत मिले। इसी वार्ड से अन्य प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी से श्रीमती रश्मि गबेल को 682 एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से श्रीमती सरस्वती दुर्गाचरण यादव को 75 मत मिले।सारंगढ़ नगर पालिका परिषद के परिणाम नगर पालिका परिषद सारंगढ़ अंतर्गत वार्ड क्रमांक-1 इंदिरा गांधी वार्ड में निर्दलीय कमलकांत निराला चाटु विजयी घोषित किए गए, उन्हें 617 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड से अन्य प्रत्याशियों में कांग्रेस से सरिता शाखाराम मल्होत्रा को 328, भारतीय जनता पार्टी से सविता अरविन्द हरिप्रिया को 68, निर्दलीय सीमा सुरेश रात्रे को 199 एवं निर्दलीय उषा अनंत को 13 मत प्राप्त हुए।वार्ड क्रमांक-2 पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड से इंडियन नेशनल कांग्रेस से कमला किशोर निराला विजयी घोषित की गई, उन्हें 531 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड से अन्य प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी से वंदना लहरे को 54 एवं निर्दलीय पूर्णिमा सम्मेलाल कुर्रे को 308 मत प्राप्त हुए।वार्ड क्रमांक-3 सुभाष चन्द्र बोस वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से किरण नंदु मल्होत्रा विजयी घोषित हुए, उन्हें 715 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड से अन्य प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी से राजेश जायसवाल को 574 मत प्राप्त हुए।वार्ड क्रमांक-4 चन्द्रशेखर आजाद वार्ड में भारतीय जनता पार्टी से मयूरेश केशरवानी बंटी विजयी घोषित हुए, उन्हें 591 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड से अन्य प्रत्याशियों में इंडियन नेशनल कांग्रेस से ईश्वर देवांगन को 537 मत प्राप्त हुए।वार्ड क्रमांक-5 अकबर गंज वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से शांति लक्ष्मण मालाकार विजयी घोषित हुई, उन्हें 1488 मत प्राप्त हुए। इसी वार्ड में भारतीय जनता पार्टी से सत्या कहार को 632 मत मिले।वार्ड क्रमांक-6 डॉ.राधाकृष्णन वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से रामप्रसाद यादव विजयी घोषित हुए, उन्हें 577 मत मिले। इस वार्ड से अन्य प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी से गणेश राम खर्रा को 265, निर्दलीय गेसदार महंत को 30 एवं निर्दलीय सविता सारथी को 68 मत प्राप्त हुए।वार्ड क्रमांक-7 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से सुनील यादव विजयी घोषित हुए, उन्हें 332 मत मिले। इस वार्ड से अन्य प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी से अजय गोपाल यादव को 192 एवं निर्दलीय त्रिलोचन सुनील यादव को 125 मत प्राप्त हुए।वार्ड क्रमांक-8 शहीद भगत सिंह वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से शुभम बाजपेयी विजयी घोषित हुए, उन्हें 1038 मत मिले। इस वार्ड से अन्य प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी से मनोज कुमार जायसवाल को 620 मत मिले वार्ड क्रमांक-9 स्वामी विवेकानंद वार्ड में भारतीय जनता पार्टी से अमित तिवारी रिंकु विजयी घोषित हुए, उन्हें 793 मत मिले। इसी वार्ड से इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रभा सूरज तिवारी को 595 मत मिले।वार्ड क्रमांक-10 मौलाना आजाद वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से रामनाथ सिदार विजयी घोषित हुए, उन्हें 726 मत मिले। इसी वार्ड से भारतीय जनता पार्टी से संजय सोरेंग को 261 मत मिले वार्ड क्रमांक-11 महात्मा गांधी वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से सरिता शंकर चन्द्रा विजयी घोषित हुए, उन्हें 730 मत मिले। इसी वार्ड से भारतीय जनता पार्टी से नीलिमा सोना यादव-182 एवं निर्दलीय दंतेश्वरी विकास यादव को 250 मत मिले।वार्ड क्रमांक-12 डॉ.राजेन्द्र प्रसाद में वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से गीता महेन्द्र थवाईत विजयी घोषित हुई, उन्हें 672 मत मिले। इसी वार्ड से भारतीय जनता पार्टी से कु.ज्योति धनुषधारी आदित्य को 550 मत मिले।वार्ड क्रमांक-13 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में भारतीय जनता पार्टी से सत्येन्द्र सिंह बरगाह (बाटा) विजयी घोषित हुए, उन्हें 1077 मत मिले। इसी वार्ड से इंडियन नेशनल कांग्रेस से अविनाश पुरी‌ गोस्वामी-298, निर्दलीय चन्द्रभान तिवारी गुरूजी-15 एवं निर्दलीय जितेन्द्र जीतू गुप्ता को 67 मत मिले।वार्ड क्रमांक-14 डॉ.भीमराव अम्बेडकर वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से संजीता सिंह सरिता विजयी घोषित हुई और उन्हें 534 मत मिले। भारतीय जनता पार्टी से निर्मला गोलू यादव को 447 मत मिले।वार्ड क्रमांक-15 डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्रीमती सोनी अजय बंजारे विजयी घोषित हुई और उन्हें 723 मत मिले। इसी वार्ड में भारतीय जनता पार्टी से दुजबाई मनहर-60 तथा निर्दलीय तिलोत्मा चौहान को 65 मत मिले..!! सारंगढ़ नगरपालिका के 15 वार्डों के चुनाव परिणाम की तो कांग्रेस ने 11 सीट,भाजपा ने 3 सीट,वहीं निर्दलीय ने एक सीट हासिल की है…!

    रायगढ़।नगर पालिक निगम रायगढ़ के पार्षद पद के उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत पर खुशी जाहिर करते हुए रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक ने इस जीत का श्रेय शहर के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया।उन्होंने कहा कि वॉर्ड क्रमांक 9 व 25 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में हमारे कार्यकर्ताओ ने भरपुर मेहनत किया जिसके फलस्वरूप इस चुनाव में हमारी जीत हुई।नवनिर्वाचित पार्षद श्रीमती रंजना कमल पटेल व श्रीमती सपना सिदार को विधायक ने जीत की बधाई दी।उन्होंने यह भी कहा कि हमें इन दोनों ही वॉर्डों से जीत की पूरी उम्मीद थी।छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार के कार्यों से लोग खुश व संतुष्ट है यह इस चुनाव में मिली कांग्रेस की जीत से स्प्ष्ट होता है।इस मौके पर उन्होंने इस जीत का श्रेय सभी कार्यकर्ताओं को देतें हुए उन्हें बधाई दी।यहाँ यह भी बताना जरूरी होगा कि इस उपचुनाव में विधायक प्रकाश नायक ने वॉर्ड क्रमांक 9 और 25 के कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए उनके वॉर्डों में डोर-टू डोर प्रचार प्रसार किया था।वॉर्ड के मतदाताओं से इन प्रत्याशियों को जिताने के लिए आग्रह किया था।इसी तरह शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अलग अलग बैठक लेकर जीत के मूलमंत्र दिया था।सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    अडाणी की रेल लाइन पर बवाल, विरोध करने वाले ग्रामीणों को प्रशासन का नोटिस…देखिए काफी!!

    February 10, 2026

    अपडेट न्यूज़:🚨होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़,संचालक व मैनेजर गिरफ्तार~एसएसपी श्री सिंह का सख्त संदेश~पढ़िए अंदर!!

    February 10, 2026

    जिला पंचायत सभापति ने पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल!!

    February 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,514 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,261 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,177 Views
    Don't Miss

    अडाणी की रेल लाइन पर बवाल, विरोध करने वाले ग्रामीणों को प्रशासन का नोटिस…देखिए काफी!!

    By Santosh KumarFebruary 10, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279~50350 रायगढ़ जिले के…

    मंगल कार्बन प्लांट हादसा:झुलसी नौ माह की बच्ची की मौत,पिता व दादा वेंटिलेटर पर, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज!

    February 10, 2026

    अपडेट न्यूज़:🚨होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़,संचालक व मैनेजर गिरफ्तार~एसएसपी श्री सिंह का सख्त संदेश~पढ़िए अंदर!!

    February 10, 2026

    जिला पंचायत सभापति ने पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल!!

    February 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,514 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,261 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,177 Views
    Categories
    • Blog (521)
    • आस्था (23)
    • घरघोड़ा (17)
    • छत्तीसगढ़ (952)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (6)
    • बड़ी खबर (12)
    • राजनीति (63)
    • रायगढ़ (190)
    • शिक्षा (18)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.