गांजे के नशे के चलते कलयुगी बेटे ने उतारा अपने ही पिता को मौत के घाट…!

💥आरोपी की मां द्वारा गाजे की पुड़िया नहीं देने पर पहले अपने मां से की मारपीट, फिर सोए हुए अपने पिता को सुला दी मौत की नींद💥

💥चक्रधर नगर थाना बेलादुला, खर्रा घाट की घटना💥
रायगढ़।बीती देर शाम चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलादूला खर्राघाट मोहल्ले में एक नशेड़ी बेटा अपने ही पिता को उतारा मौत के घाट। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पुत्र उपेंद्र खड़िया उम्र लगभग 20 वर्ष गांजा पीने का आदी था, जो बीती रात भी गांजा मांगा, गांजा नहीं देने पर पहले उसने अपनी मां के साथ मारपीट की तो मां पड़ोसी के यहां चली गई! वही बाद में पिता के साथ भी बहस हुई,जहां उपेंद्र खड़िया का पिता सोने चल दिया…. कुछ देर बाद कलयोगी बेटे ने रोटी बनाने वाले तवा से अपने पिता धर्मसिंह खड़िया उम्र 60 वर्ष के मुंह और सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी चक्रधर नगर टीआई अभिनव कांत को मिली… तत्काल प्रधान आरक्षक लोमेश सिंह राजपूत, सतीश पाठक,एवं अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल में पहुंचकर… अपने ही बाप को मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारे पुत्र को गिरफ्तार किया तथा आगे की कार्यवाही की जा रही है !!