रायगढ़।विधायक प्रकाश नायक ने आमजनता से निःशुल्क आयुष्मान कॉर्ड बनाने की अपील की है।जिले के विभिन्न विकासखंडो के च्वाइस सेंटरों में आयुष्मान कॉर्ड बनने का काम शुरू हो गया है।
ज्ञात रहे कि पिछले कुछ माह से आयुष्मान कॉर्ड नही बन रहा था जिसके कारण लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ नही मिल पा रहा था।अस्पतालों में भर्ती मरीजों को आयुष्मान कॉर्ड का लाभ नही मिलने से उन्हें परेशानी हो रही थी।लेकिन अब सभी च्वाइस सेंटरों में इस कॉर्ड के बनने से लोगों को अब शासन के इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ मिलेगा।इसकी जानकारी मिलने पर विधायक प्रकाश नायक ने आमजनता से निःशुल्क आयुष्मान कॉर्ड बनाने की अपील की है।उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न विकासखंडों में च्वाइस सेंटरों में निःशुल्क आयुष्मान कॉर्ड बनाये जा रहें इसके लिए किसी को पैसा देने की जरूरत नही है यह पूरी तरह से निःशुल्क बनेगा।विधायक ने शासन के इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाने की अपील आमजनता से की हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
विधायक प्रकाश नायक ने निःशुल्क आयुष्मान कॉर्ड को लेकर लोगों से की अपील सभी च्वाइस सेंटरों में आयुष्मान कॉर्ड बनना प्रारंभ…
Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
Related Posts
Add A Comment