छत्तीसगढ़ के इस जिले के विधायक को कोरोना….इलाज के लिए रायपुर हुए रवाना….PSO और स्टाफ भी आइसोलेट…पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24
रायगढ़।छत्तीसगढ़ में कोरोना का खौफ बढ़ता जा रहा है। प्रदेश का अधिकांश जिला कोरोना की चपेट में आ चुका है। रायपुर की स्थिति बेहद की बदतर हो गयी है, एक दिन में ही गुरूवार को कोरोना के 750 मरीज मिले हैं। वहीं बिलासपुर, दुर्ग में आंकड़ा 350 से ज्यादा पहुंच गया है,जबकि रायगढ़, जांजगीर,कोरबा की स्थिति भी बेकाबू होती दिख रही है। इन सबके बीच मंत्री, विधायक, आईएएस, आईपीएस और डाक्टर्स-जवान भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बाद अब एक विधायक भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं। बलौदाबाजार के विधायक प्रमोद शर्मा कोरोना संक्रमित मिले हैं। बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा हुए कोरोना पॉजिटिव होने के बाद विधायक के कई स्टाफ ने खुद को आईसोलेट कर लिया है। वहीं विधायक के साथ निज सहायक ,पीएसओ ने भी कोरोना टेस्ट। ।प्रमोद शर्मा इलाज के लिए हुए रायपुर रवाना। अभी बलौदाबाजार जिले में अब तक एक्टिव केश की संख्या 38 पहुंच गयी है।