धान खरीदी का समय बढ़ाने की शिव सेना ने की मांग
बेमौसम बारिश से हुए नुकसान पर सरकार अतिशीघ्र दे क्षतिपूर्ती- राजेश जैन
रायगढ़। बेमौसम बरसात की वजह से धान खरीदी प्रभावित हुई है। साथ ही कई किसान अभी मिसाई का काम भी पूरा नही कर पाए है। किसानों की इन परेशानियों को देखते हुए शिव सेना ने प्रदेश सरकार से धान खरीदी के समय मे बढ़ोतरी करने और बारिश की वजह से फसल को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ती अतिशीघ्र देने की मांग की है।
शिव सेना का प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि दिसम्बर व जनवरी में हुई बेमौसम बारिश की वजह से धान खरीदी प्रभावित हुई है। सामितियो में धान लेना भी बन्द कर दिया गया था। इस वजह से किसान समय पर अपना धान नही बेच पाए है। कई किसानों को टोकन दे दिया गया था लेकिन मौसम को देखते हुए खरीदी बन्द रहने से वे धान नही बेच पाये है। इसके अलावा कई किसानों के खलिहान में ही फसल रखी हुई है और बारिश में भीगने से फसल को नुकसान भी हुआ है। वही गेंहू सहित साग सब्जी की फसल भी बारिश की वजह से प्रभावित हुई है। राजेश जैन ने मुख्यमंन्त्री भूपेश बघेल से किसानों के हित मे धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने व बेमौसम बारिश से हुई फसल खराब पर अतिशीघ्र क्षतिपूर्ती दिलाने की मांग की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
धान खरीदी का समय बढ़ाने की शिव सेना ने की मांग…बेमौसम बारिश से हुए नुकसान पर सरकार अतिशीघ्र दे क्षतिपूर्ती- राजेश जैन
Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
Related Posts
Add A Comment