छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में बुधवार रात जमकर बारिश के बाद….आज सुबह….छाया घना कोहरा…इस जिले में 11 डिग्री दर्ज किया गया है…..पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24
छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में बुधवार रात जमकर बारिश के बाद….आज सुबह….छाया घना कोहरा…इस जिले में 11 डिग्री दर्ज किया गया है…..पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24
रायगढ़/अंबिकापुर/सरगुजा संभाग के कई इलाकों में बुधवार रात जमकर बारिश हुई। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। आज की सुबह घने कोहरे से लिपटी नजर आई है। बारिश के बाद अब सर्दी सितम ढा रही है। ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। कोहरे की वजह से विजिबलिटी बेहद कम हो गई है। सड़कों पर लाइट जलाकर चल गाड़ियां चल रही हैं।वहीं अमरकंटक में पारा 4 डिग्री पहुंच गया है। पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया है। गौरेला पेंड्रा मरवाही सहित कई इलाकों में घना कोहरा छाया है। कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण अमरकंटक में भी विजिबिलिटी बहुत कम हुई है।




