Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
रायगढ़।28 नवम्बर छत्तीसगढ़ भाषा दिवस के अवसर पर 22 से 27 नवम्बर 2021 तक शासकीय महात्मा गांधी छत्तीसगढ़ महाविद्यालय खरसिया के हिन्दी विभाग में छत्तीसगढ़ भाषा साहित्य परिषद के द्वारा छत्तीसगढ़ भाषा संवर्द्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। परिषद प्रभारी डाॅ0 रमेश टण्डन के मुख्य संयोजन, प्रो0 जयराम कुर्रे तथा प्रो0 दिनेश संजय के सह संयोजन में आयोजित इस कार्यशाला में प्रतिदिन अलग-अलग विषय वस्तुओं पर विषय विशेषज्ञों का व्याख्यान हुआ।कार्यशाला के दौरान छत्तीसगढ़ साहित्य के कवि व लेखकों ने पूरी विद्वता के साथ अपने विचारों को एम ए हिन्दी के छात्रों तक प्रत्यक्ष सम्प्रेषित किया। प्रथम दिवस, कविद्वय भरत…
रायगढ़।पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी लखन पटले, एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डोंगामौहा मांइस क्षेत्र से चोरी हो रहे एलईडी लाइट एवं कॉपर वायर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को तमनार पुलिस द्वारा सूचना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर आरोपियों से ₹1,60,000 के लाइट्स एवं कॉपर वायर बरामद किया गया है।आज दिनांक 28/11/2021 को जेपीएल मांइस में कार्यरत सिक्योरिटी इंचार्ज विल्सन लकडा थाना तमनार आकर थाना प्रभारी निरीक्षक एल.पी. शपटेल को बताया कि माइंस एरिया में लगे एलईडी लाइट्स, फिटिंग लाइट्स, हैलोजन लाइट और कॉपर वायर, जी.बी.…
रायगढ़-किसानों की आय को दुगनी करने के लिए किसान बंधुओं को आधुनिक खेती तथा अच्छे बीजों का चुनाव करना आवश्यक हो गया है उक्त कथन रायपुर से आए हुए कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एनपी सिंह ने श्री राम फर्टिलाइजर एवं केमिकल लिमिटेड के द्वारा आयोजित भव्य किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा-रायगढ़ विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोड तराई में श्री राम फर्टिलाइजर एवं केमिकल लिमिटेड द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में कंपनी के रीजनल मैनेजर रविंद्र सिंह ने ऑर्गेनिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए श्री राम कंपनी द्वारा अविश कृत जैविक खाद *जीवा* के बारे में विस्तृत…
बाल विवाहआखिर लड़की होने में क्या गुनाह है.?आप सब ही तो यही कहते है न कि बच्चे तो ईश्वर की अनुपम कृति हैं।और ईश्वर ने लड़के-लड़की को एक सा बचपन दिया है। फिर उम्र से पहले सिर्फ लड़कियों को ही एक ऐसे परिणय सूत्र में क्यों बांध दिया जाता है.? जिसकी समझ और जिम्मेदारी उठाने के लिए लड़कियां उस उम्र में मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार ही नही हो पाती हैं। सच कहूं तो ऐसे रिश्ते को निभाने की हममे शक्ति ही नहीं होती है। जब हमें आँख में काजल लगाने चाहिए तब हमको एक ऐसे बंधन से जोड़कर…
रायगढ़।छत्तीसगढ़ के कोरबा से बड़ी खबर सामने आ रही है,यहां शराब दुकान के स्टाफ को बंधक बनाकर कट्टे की नोक पर बदमाशों ने डकैती की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने कैश काउंटर से 90 हजार रूपये और शराब की बोतल के साथ ही सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी लेकर फरार हो गये है। वही घटना की जानकारी के बाद अब पुलिस बदमाशों का सुराग जुटा रही है।पूरा घटनाक्रम उरगा थाना क्षेत्र के उमरेली शराब दुकान का है। यहां देशी और अंग्रेजी शराब दुकान एक साथ संचालित है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात करीब 9:…
रायगढ़। छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किए जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द दिव्यांग पटेल ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कोे नशीली पदार्थ,अवैध शराब और अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई और चेकिंग अभियान करने निर्देशित किया था.इसके अलावा लगातार अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक महिन्द्रा बोलेरो पीकप वाहन में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये मध्यप्रदेश की ओर ले जाने वाला…
रायगढ़।सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर ठगी का मामला किया दर्ज! प्राप्त जानकारी के मुताबिक बंद हो रही बीएस-4 इंजन वाली बाइक बेचने के नाम पर एक ठेकेदार से 15 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। कोतरा रोड के निवासी सुनील श्रीवास्तव सिविल कान्ट्रेक्टर ने रायपुर में रह रहे शहर के पवन जयसवाल के खिलाफ शिकायत की, कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।कोतरा रोड प्रणामी मंदिर के नजदीक रहने वाले सुनील श्रीवास्तव पिता स्व. लखन लाल श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि, फरवरी 2020 में उन्होंने शहर के ही पवन जायसवाल…
✍️सारंगढ़ संवादातासारंगढ़ क्षेत्र के कल पहुँच सकती है रायपुर , बिलासपुर और रायगढ़ की जांच टीम रायगढ़ जिले के सारंगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत टिमरलगा में इन दिनों अडानी ग्रुप की कंपनी रायगढ़ एनर्जी जनरेशन की मनमानी अपने पूरे चरम पर हैं , जो खुलेआम NGT की नियमों व गाइडलाइन्स की धज्जियाँ उड़ाने के साथ-साथ रायगढ़ कलेक्टर के आदेशों की भी अवहेलना कर मनमाने तरीके विषाक्त औद्योगिक अवशिष्ट फ्लाईऐश की डम्पिंग कर रहा है ।बता दें कि जिस क्षेत्र में फ्लाईऐश की डम्पिंग की जा रही है , वह क्षेत्र पर्यावरण के लिहाज से काफी संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है…
रायगढ़ शहर के जुटमिल चौकी क्षेत्र अंतर्गत में रहने वाली महिला की मौत के बाद ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज!प्राप्त जानकारी के मुताबिक 28 जून को विवाहित महिला की मौत के बाद जूटमिल पुलिस चौकी ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले उसके ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है। जानकारी के मुताबिक पटेलपाली इलाके की ममता बरेठ नामक महिला 27 जून को संदेहास्पद परिस्थितियों में गंभीर रूप से जल गई थी।उसके पति भुवनेश्वर बरेठ व परिजन ने गंभीर अवस्था में उसे फोर्टिस जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां 28…
रायगढ़।अंबिकापुर….तो क्या टीएस सिंहदेव तृणमूल कांग्रेस में जा रहे हैं ?…पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ये अफवाहें उड़ रही थी। आज इन अफवाहों पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने तीखा बयान आया है। उन्होंने दूसरी पार्टी में जाने की बातों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए इस तरह की बातें कही जा रही है। “ये मेरे कुछ विशेष शुभचिंतक हैं, छत्तीसगढ़ में भी और दिल्ली में भी…ट्वीटर की दुनिया में बहुत ज्यादा प्रेम करने वाले कुछ लोग हो गये हैं। ये लोग समय समय पर मेरे को नुकसान पहुंचे, इसके लिए…