Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 जिला प्रशासन एवं तमनार क्षेत्र के 14 ग्रामों के प्रतिनिधिमंडल के बीच शांति वार्ता सफल रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में जनसुनवाई के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन के बीच लगातार दो दिनों के प्रयास से जिला प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हुई शांति वार्ता में क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जिला प्रशासन एवं तमनार क्षेत्र के प्रभावित 14 ग्रामों के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई शांति वार्ता सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें धौराभाठा में आयोजित जनसुनवाई से…
रायगढ़ शहर व जिले की छोटी बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें-9827950350 रायगढ़।जिले के तमनार तहसील क्षेत्र धौराभॉंठा क्षेत्र में 8 दिसंबर को आयोजित जनसुनवाई के विरोध में 14 ग्रामों के ग्रामीणों द्वारा C.H.P. चौक, लीबरा में किया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना समाप्त करने का इन मांगो को लेकर ग्रामीणों ने दिया प्रशासन को आश्वासन!! क्या कहना है~ग्रामीणों का ग्रामीणों का कहना है~कि जनसुनवाई प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई थीं, जिसको लेकर वे लंबे समय से विरोध दर्ज करा रहे थे।ग्रामीणों की मुख्य मांग उक्त जनसुनवाई को पूर्ण रूप से निरस्त करने की थी। धरनारत ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि…
रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 आरोपी फरार पहले भी रहा है आपराधिक प्रकरण पुलिस की तलास जारीरायगढ़ 28 दिसंबर : नगर में 25 दिसंबर की रात्रि गैलेक्सी मॉल में चल रही पार्टी में शामिल होकर रात्रि करीब 12:30 बजे करण चौधरी अपने घर जाने के लिए मॉल से निकला बाहर आने पर सामने कुछ विवाद चल रहा था। करन चौधरी विवाद के बीच जाकर समझाईस देने प्रयास करने लगा। इसी बीच करन चौधरी के गले से आठ तोले की सोने की चेन गायब हो गई। उसने सब जगह अपनी चेन की खोजबीन तो पता…
रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़ के तमनार में तनाव चरम पर, पुलिस-प्रशासन अलर्ट4️⃣ गिरफ्तारी के दौरान भड़के ग्रामीण, हालात काबू से बाहर रायगढ़।जिले के तमनार क्षेत्र में गुरुवार को हालात अचानक बेकाबू हो गए। क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे धरने को हटाने और धरनास्थल पर बैठे लोगों की गिरफ्तारी के लिए जब प्रशासनिक व पुलिस टीम मौके पर पहुंची,तो ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा।देखते ही देखते मामला हिंसक टकराव में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान उग्र भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया और कुछ स्थानों…
रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, सिटी कोतवाली क्षेत्र की घटना रायगढ़।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां प्रेमिका की शादी कहीं और हो जाने से मानसिक रूप से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने अपने प्रेम प्रसंग और मानसिक पीड़ा का जिक्र किया है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के नयागंज कोष्टापारा निवासी अभिषेक देवांगन…
रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़।रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी द्वारा आयोजित जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन 26 से 28 दिसंबर 2025 तक शहर के घड़ी चौक स्थित रायगढ़ स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के प्रतिभावान बैडमिंटन खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है।प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आज शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग कुमार पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, खेलप्रेमी एवं खिलाड़ी बड़ी संख्या में…
रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 दिव्य शक्ति संस्था ने कराया मनोरंजन कार्यक्रम गीत–संगीत और मनोरंजक प्रस्तुतियों ने बांधा समां रायगढ़।25 दिसंबर क्रिसमस के दिन दिव्य शक्ति रायगढ़ संस्था के तत्वावधान में नटवर स्कूल के सामने भव्य मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्य शक्ति संस्था के द्वारा हर साल की भांति खुशियों को आमजन के साथ साझा करना और आपसी भाईचारे का संदेश देना रहा।आयोजन के दौरान गीत-संगीत, मनोरंजक प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने कार्यक्रम का आनंद लिया।…
रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~ 98279-50350 नगरवासियों को कबूतर खाने के में शामिल होने का सादर आमंत्रण रायगढ़।शहर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल गांधीगंज स्थित भानी बाई कबूतर खाने का आज स्थापना दिवस समारोह को लेकर भव्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा पूरे परिसर की साफ-सफाई, सजावट और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। कार्यक्रम आज शाम 4:30 बजे से आयोजित किया जाएगा, जिसमें शहरवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है। 🎉 पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा कबूतर खाने का स्थापना दिवस कबूतर खाने के स्थापना…
रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़।नगर पालिक निगम द्वारा सर्किट हाउस चौक में 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल परिसर भी शामिल है। यह परिसर सुशासन, स्मृति और प्रेरणा के स्थायी केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और लोककल्याण के मूल्यों से जोड़ने का कार्य करेगा। अटलजी का जीवन राष्ट्रसेवा और लोकतंत्र का जीवंत उदाहरण-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय~लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और लोकहित के प्रति समर्पण का…
रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़।जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में 23 एवं 24 दिसंबर को रायगढ़ तथा धरमजयगढ़ क्षेत्र में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान खनिज विभाग की टीम द्वारा एक हाईवा वाहन को अवैध रूप से खनिज चूनापत्थर का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इसके अलावा 10 ट्रैक्टर खनिज रेत तथा 1 ट्रैक्टर खनिज बोल्डर का अवैध परिवहन करते पाए गए। नियमों का उल्लंघन…