रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

रायगढ़।नगर पालिक निगम द्वारा सर्किट हाउस चौक में 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल परिसर भी शामिल है। यह परिसर सुशासन, स्मृति और प्रेरणा के स्थायी केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और लोककल्याण के मूल्यों से जोड़ने का कार्य करेगा।

अटलजी का जीवन राष्ट्रसेवा और लोकतंत्र का जीवंत उदाहरण-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय~लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और लोकहित के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि अटलजी केवल प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि दूरदर्शी चिंतक थे, जिन्होंने राजनीति को सत्ता नहीं बल्कि सेवा का सशक्त माध्यम बनाया। छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण उनके ऐतिहासिक नेतृत्व और दूरदृष्टि का अविस्मरणीय उदाहरण है!

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘अंतिम व्यक्ति तक विकास’ की अटलजी की सोच आज भी छत्तीसगढ़ सरकार की नीति और नीयत का आधार है। राज्य प्राकृतिक, मानवीय और सांस्कृतिक संपदाओं से समृद्ध है और तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।
प्रदेश में 115 अटल परिसरों का निर्माण दूरदर्शी सोच का परिणाम
वित्त मंत्री ओपी.चौधरी ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाती है।

उन्होंने बताया कि भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेशभर में अटल शताब्दी वर्ष के अंतर्गत निर्मित 115 अटल परिसरों का लोकार्पण किया।



































