रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

दिव्य शक्ति संस्था ने कराया मनोरंजन कार्यक्रम

गीत–संगीत और मनोरंजक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
रायगढ़।25 दिसंबर क्रिसमस के दिन दिव्य शक्ति रायगढ़ संस्था के तत्वावधान में नटवर स्कूल के सामने भव्य मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्य शक्ति संस्था के द्वारा हर साल की भांति खुशियों को आमजन के साथ साझा करना और आपसी भाईचारे का संदेश देना रहा।आयोजन के दौरान गीत-संगीत, मनोरंजक प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने कार्यक्रम का आनंद लिया।

बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
दिव्य शक्ति रायगढ़ संस्था की डायरेक्टर कविता बेरीवाल ने और उनकी टीम ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सौहार्द का वातावरण बनता है। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की अच्छी-खासी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन पूरी तरह सफल रहा।

































