छत्तीसगढ़ के राजधानी में क्रेडिट कार्ड से लोन दिलाने के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस मामले में खुद को पत्रकार बताने वाले युवक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो बैंक कर्मचारी भी है।जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा थाने में मोहन राव सहित 45 पीड़ितों ने क्रेडिट कार्ड से लोन के नाम करोड़ो रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि, 2020 में उसकी मुलाकात हेल्पिंग फारेवर प्रा लिमि गोल्डन ट्रेड कंपनी के डायरेक्ट निखिल कोसले, शिव साहू, शैलेन्द्र मिश्रा व एक्सिस बैंक के एग्जीक्युटिव नबील खान और जगमोहन से हुई थी। सभी ने क्रेडिट कार्ड के द्वारा लोन दिलाने की बात कही थी। आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित ने 3 लाख का लोन लिया था। लोन बैंक से पास होने पर आरोपियों ने कमीशन के नाम पर 25 प्रतिशत और कागजों के नाम पर 25 हजार रूपये कांटकर सिर्फ 1 लाख रूपये पीड़ित को दिया थे। साथ ही बचे हुए 1 लाख रूपये अपनी कंपनी में इन्वेस्टमेंट करने की बात कही थी। इसके बाद जब पीड़ित ने लोन चुकाने को लेकर सवाल किया तो आरोपियों ने कहा कि, बचा हुआ एक लाख वो लोग कंपनी में इन्वेस्ट करेंगे और जो लाभ होगा उसी से ही लोन भी चुका दिया जाएगा। झांसे में आकर पीड़ित तीन लाख मील लोन से सिर्फ एक लाख लेकर अपने घर चला गया। कुछ दिनों बाद जब बैंक से लोन चुकाने को लेकर फोन आया तो वो हैरान रह गया और फिर से हेल्पिंग फारेवर प्रा लिमि ऑफिस जा कर आरोपियों से बात की। आरोपियों ने पीड़ित को कहा कि अभी हमारी कंपनी को प्राफिट नहीं हुआ है, इसलिए बैंक को आप ही पैसे दे दो। इतना सुनकर वो वहां से चला गया।