छाल एसईसीएल के धरमखदान से लोहे के पार्ट्स चोरी करते 5 आरोपी गिरफ्तार….
🔻🔻क्या था पूरा मामला🔻🔻
रायगढ़। थाना छाल अंतर्गत एसईसीएल छल उपक्रम धरमखदान के पास पुराने CHP में लगे कल पुर्जों की चोरी कर रहे व्यक्तियों को एसईसीएल छाल के सुरक्षा कर्मचारी देखें और अपने अधिकारियों को सूचित किए।अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी छाल उप निरीक्षक प्रवीण मिंज को सूचित कर मौके पर पहुंचे।मौके पर आरोपीगण गैस कटर के जरिए लोहे के पार्ट्स को काटकर वाहन माजदा में चोरी कर ले जाने के लिए पूरी व्यवस्था के साथ मिले।छाल पुलिस द्वारा मौके पर आरोपीयों को हिरासत में लेकर थाने ले गई,ज़हांआरोपियों से टाटा माजदा वाहन, गैस कटर, ऑक्सीजन व एलपीजी गैस सिलेंडर की जप्ती…. किया गया तथा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया।


इसी कड़ी में महाप्रबंधक खुश होकर आज रविवार को एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र के संजय मिश्रा, छाल एसईसीएल के सब एरिया मैनजर दिलीप बोबडे द्वारा छाल थाना पहुंचकर थाना प्रभारी प्रवीण मिंज सहित चोरो को पकड़ने में शामिल आरक्षक दुर्गेश पटेल 960, हरेंद्र पाल 872, केशव चौहान 965 व 112 चालक रंजीत राठिया 1084 चालक, हरीश पटेल 1086 चालक को शॉल व श्रीफल देकर सम्मान किया गया…!