रायगढ़ आज 15 अक्टूबर को भोर सुबह चक्रधनगर थाना क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर एक युवक की लाश देखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिससे रेलवे पुलिस मौके पर पहुँची और आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

वही मृत युवक का नाम सत्यजीत मिस्त्री पिता स्व.विमल मिस्त्री, उम्र – 33 वर्ष निवासी जयराम कॉलोनी बोईरदादर बंगाली कॉलोनी बताया जा रहा है।फिलहाल अभी तक यह पता नही चल पाया है कि युवक की किन परिश्थितियों में मौत हुई है, पुलिस आगे जांच में जुट चुकी है।