✍️सारंगढ़ संवादाता
सारंगढ़।जिले के इस वक्त की बड़ी खबर गुडे़ली से निकल कर आ रही है । ज़हां एक व्यक्ति के अवैध खदान में एक बुजुर्ग महिला की गिरने से मौत हो गई है ।वहीं ग्रामीणों ने बताया है कि इस मामले की सूचना पुलिस को न देकर लाश को उसके घर पहुंचा दिया गया है और समझौता की जा रही है ।

क्या उस बुजुर्ग महिला की जान ऐसे ही चली गई , इसकी जांच करने वाला कोई नहीं है या इस मामले की खुलासा सारंगढ़ पुलिस जल्द ही करेगी ? यह तो देखने वाली बात होगी ।लाश को अभी तक पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाया गया है । इस मामले को रफा-दफा करने के लिए गुड़ेली के खनन माफिया प्रयास किया जा रहा है ।हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं…स्थानीय ग्रामीणों ने बताए अनुसार यह अवैध खदान रवि साहू का बताया जा रहा है।अब तो आगे जांच का विषय है । सारंगढ़ पुलिस जांच करेगी तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा….।