🔻क्या कहते हैं..टी एस सिंहदेव🔻
जशपुर जिले के पत्थलगांव की घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने news मिर्ची 24 से बात की घटना को लेकर खेद व्यक्त करते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि उनकी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है,तथा वे ईश्वर से प्रार्थना करते है कि घटना में घायल हुए लोग जल्दी ही स्वस्थ्य हो जाएं।घटना की सूचना मिलते ही उन्होने सबसे पहले जशपुर पुलिस अधीक्षक से फोन में बात कर उन्हें घायलों के उचित देखभाल के निर्देश दिए।

रायगढ़ इलाज के लिए जिला अस्पताल आये चार गम्भीर रूप से घायल मरीज एवं उनके परिवारों की देख रेख हेतु शहर में कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया है। वे पूरे मामले में अपनी नजर बनाए हुए है।

जहां चार मरीजों में से एक मरीज गंभीर रूप से घायल जंतुराम को देर रात जिंदल रिफर किया जाना था। पर वहां पर न्यूरो सर्जन अनुपस्थिति छुट्टि के वजह से उसे मेट्रो ले जाया गया…!

💥जशपुर जिले के पत्थलगांव में हुई घटना में दो अधिकारीयों पर गिरी गाज..💥
जशपुर:एसपी विजय अग्रवाल ने एएसआई कृष्ण कुमार साहू को निलंबित तो वहीं थाना प्रभारी संतलाल आयाम को लाइन अचैट कर दिया है.हादसे की मिली जानकारी के अनुसार कार क्रमांक एमपी 18 सी 5319 में गांजा भरा हुआ था. भीड़ तक पहुंचने से पहले कार सवार ने एक व्यक्ति को कुचला था, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए भीड़ उसके पीछे भागी. तब कार सवार युवक ने वाहन की रफ्तार तेज कर दी. जिससे सामने दुर्गा विसर्जन करने जा रहे भक्तों को रौंदते हुए कार आगे निकल गई.इस घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पकडे गए आरोपी बबलू विश्वकर्मा (21 वर्ष) और शिशुपाल साहू (26 वर्ष) है. दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के निवासी हैं. दोनों आरोपी ओडिशा से गांजा तस्करी कर कार में गांजा रखकर छत्तीसगढ़ से होते हुए मध्यप्रदेश जा रहे थे. दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस क़ानूनी कार्रवाई कर रही है.