ब्रेकिंग जशपुर:-पत्थलगांव सड़क हादसे को लेकर पत्थलगांव पहुंचे सरगुजा आईजी अजय कुमार यादव, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल, मृत युवक गौरव अग्रवाल की अंत्येष्टि में भी हुए शामिल!

भाजपा के जिला बन्द को लेकर पूरे जिले समेत पत्थलगांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात, प्रत्येक मूवमेंट की पुलिस रख रही नजर, थोड़ी देर में जशपुर के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल पहुंचेंगे पत्थलगांव, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव भी पहुंचेंगे पत्थलगांव, इनके अलावा जिलेभर से भाजपा एवं कांग्रेस के कई बड़े नेता आज पहुंच सकते हैं पत्थलगांव।

