रायगढ़। जिले के थाना घरघोड़ा क्षेत्र से मोटर साइकिल चोरी का मामला… प्राप्त जानकारी के मुताबिक ड्रीम युगा क्रमांक cg13sa2607 कीमती ₹45000 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने पर प्रार्थी सुरेश अग्रवाल निवासी नवापारा छाल के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 328/21 धारा 379 भाधवी कायम कर अज्ञात आरोपी पता तलाश दौरान सीसी फुटेज मे संदेही मोटरसाइकिल ले जाते वक्त सीसीटीवी कैमरे में दिखा गया। जहां पता तलाश करने पर जय स्तंभ चौक के पास किरोड़ी शर्मा होटल में काम करने वाला नौकर मान सिंह राठिया निवासी ऐडुकला छाल के रूप में पहचान होने पर संदेही को शक के अनुसार पता तलाश कर मान सिंह राठिया को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना अपराध करना कबूल किया।

एवं चोरी के मोटरसाइकिल की किमत 45000 को बरामद किया गया एवं आरोपी के कब्जे से 3 नग मोटरसाइकिल टोटल किमत ₹110000 धारा 41(1)4 जा फ़ौ 379भादवी के तहत चोरी की संपत्ति होने के संदेही पर जप्त किया गया आरोपी मान सिंह राठिया पिता सुख सिंह राठिया निवासी ऐडुकला छाल को दिनांक 16-10-21 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।उक्त कार्यवाही में एएसआई चंदन सिंह नेताम, आरक्षक नरेंद्र पैकरा,बीरबलभगत आशिक पन्ना की सराहनीय भूमिका रही…
