खरसियाछत्तीसगढ़

बढ़ते मँहगाई के विरोध में खरसिया शिवसैनिको ने केंद्रीय मंत्री का फूंका पुतला

लगातार मँहगाई बढ़ने से आम आदमी हलाकान : खरसिया शिवसेना अध्यक्ष शनि (पिंटू) यादव

केन्द्र व राज्य सरकार मँहगाई पर लगाम लगाने में विफल :

खरसिया। शिवसेना के खरसिया विधानसभा अध्यक्ष शनि (पिंटू) यादव के नेतृत्व में खरसिया इकाई के शिवसैनिको ने लगातार पेट्रोल, डिजल, रसोई गैस, खाद्य तेल एवं अन्य जरूरी सामानो की बढ़ती मँगाई के विरोध खरसिया रेस्टहाउस के सामने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया गया। वही मुर्दाबाद, मँहगाई कम करना होगा, आम आदमी को राहत देना होगा के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया गया। मँहगाई पर जल्द लगाम लगाने और आमजनो को राहत देने की मांग किया गया!

शिवसेना के खरसिया विधानसभा अध्यक्ष शनि (पिंटू) यादव ने केन्द्र व राज्य सरकार पर हमला करते हुए बताया की सरकार बनने से पहले बड़ी बड़ी बाते करते थे की हमारी सरकार आएगी तो मँहगाई पर लगाम लगाएगे काला धन वापस लाएगे हजारो लोगों को नौकरी देंगे लेकिन उलटा हो रहा है। मँहगाई और बढ़ते जा रही है, काला धन तो नहीं आया और नोटबंदी ने सैंकड़ो लोगों का जान ले लिया ।नौकरी देने के बजाए लाखो लोगों की नौंकरी छिन गई पुरे देश को बेंचने पर केन्द्र सरकार तुली हैं वही राज्य सरकार पैट्रोलियम पदार्थो में टैक्स कम कर आमजनो को राहत दे सकती हैं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार केन्द्र का मुँह ताक रही हैं उसी में आमजन पिसते जा रहे हैं अमिर और अमिर बनते जा रहे हैं और गरीब और गरीब बनते जा रहे हैं जल्द सरकार मँहगाई पर लगाम नहीं लगाता तो शिवसेना उग्र प्रदर्शन करेगी !

प्रदर्शन के दौरान शिवसेना जिला सह सचिव यशवंत निषाद! खरसिया विधानसभा अध्यक्ष शनि(पिंटू)यादव विधानसभा उपाध्यक्ष रोहित मरावी !मीडिया प्रभारी अमित बघेल युवासेना नगर अध्यक्ष प्रिंस वर्मा नगर उपाध्यक्ष गप्पू राठौर नगर सचिव प्रशांत दीवान ,यदु साहू दीपक निषाद सुनील यादव विकाश डनसेना राजा सिदार संजु यादव करन जीवन लाल खड़िया लोचन महंत सावन यादव आदि यादव आदि शिवसैनिकगढ़ उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!