💥 छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग💥
कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस खत्म…करीब 8 घंटे चली कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस …
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिलों के कलेक्टर्स से की 121 चर्चा …
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा-
कलेक्टर्स कांफ्रेंस में 23 एजेंडों पर चर्चा हुई है… सभी शासकीय योजनाओ की समीक्षा हुई…
जमीनी स्तर पर चल रहे कामो पर चर्चा हुई…
चाहे वह फारेस्ट का मामला हो, कृषि का क्षेत्र हो,नगरीय प्रशासन का मामला हो ,या नरवा गरवा घुरवा बाड़ी हो सब पर चर्चा हुई… कृषि और धान खरीदी पर भी कलेक्टर्स को आवश्यक निर्देश दिए गए है…
कानून व्यवस्था के सवाल पर बोले सीएम बघेल –
कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है…विकास तब तक नही होगा जब तक कानून व्यबस्था ठीक नही होगी….आजकल प्रायोजित तरीके से घटनाओं को बढ़ाचढ़ाकर दिखाया जा रहा है… कानून व्यवस्था सबसे ऊपर है इसमें पुलिस के साथ कलेक्टर्स की जिम्मेदारी होती है …
भ्रामक खबरों पर नियंत्रण पर बोले सीएम बघेल-
सोशल मीडिया में भ्रामक जानकारी फैलाई जाती है…जिन पर तुरंत काउंटर होना चाहिए ताकि उन गलत खबरों को रोका जा सके …
कश्मीर में आतंकी हमलों पर मुख्यमंत्री भूपेश ने केंद्र सरकार और भाजपा पर साधा निशाना-
उनकी जिम्मेदारी कुछ नही है… नेहरू जी ने देश मे जो जो बनाया उनको बेचने की जिमनेदारी बस इनकी है…
आपने कहा था 370 हटाने सब ठीक होगा …
नोट बंदी से आतंकबाद खत्म होगा जो नही हुआ …
आप अपनी नाकामी छुपाने के लिए नेहरू जी की आड़ लेते है …. जो अब जवाब देने नही आएंगे …
कोई सवाल करता है यो भाजपा ईडी और अड़ंगा लगा देते है…प्रियंका जी पीड़ितों से मिलने जा रही तो उनको रोका गया है…
डॉ रमन सिंह के बयान पर सीएम बघेल का पलटवार-
कलेक्टर्स को कलेक्ट एजेंट वाले रमन सिंह के बयान पर मुख्यमंत्री का जवाब- मुख्यमंत्री ने कहा कि वो
घर वालो से पूछ लें के किस तरह से बसूली होती थी…
दूसरों पर उंगली ना उठाये क्योकि 3 उंगलियां अपनी तरफ होती है…
धान के अलावा दूसरी फसलों की उपज पर मुख्यमंत्री ने कहा-
भारत सरकार धान नही खरीद रही… इसलिए हमारी योजना है कि धान के बदले किसान कोई दूसरी फसल लेता है…तो किसान को हम उन्हें 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशी देंगे यही हमारी योजना है ...
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
SP के साथ कलेक्टर भी कानून-व्यवस्था के लिए होंगे जिम्मेदार-मुख्यमंत्री, कलेक्टर कॉन्फ्रेंस समाप्त….देखें वीडियो
Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
Related Posts
Add A Comment