छत्तीसगढ़

जिस भगवा झंडे की वजह से विवाद हुआ था, उसे मैंने वापस लगवा दिया’ सीएम बघेल के साथ बैठक के बाद…पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में दो गुटों के बीच हुए विवाद को लेकर आज सीएम भूपेश बघेल ने अहम बैठक ली। बैठक के दौरान कवर्धा में हुई घटना को लेकर लंबा मंथन हुआ। बैठक में स्थानीय विधायक और प्रदेश के वन मंत्री मोहम्मद अकबर भी मौजूद रहे। बैठक के बाद मंत्री अकबर ने मीडिया से बात जानकारी दी है।

मंत्री मोहम्मद अकबर ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना प्रायोजित है। मामले में किसी एक विशेष वर्ग की गिरफ्तारी नहीं हुई है, वीडियो में दिख रहे लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पकड़े गए अधिकांश लोग दूसरे जिलों से हैं।उन्होंने आगे कहा कि जिस भगवा झंडे को लेकर विवाद हुआ, उसी झंडे को मैंने दोबारा लगवा दिया है। भाजपा के आरोपों पर मंत्री अकबर ने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा अपने अस्तित्व बचाने में लगी हुई है।बता दें कि कवर्धा में दो गुटों के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद मामला इतना बढ़ा कि शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था। वहीं, प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!