रायगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल UP दौरे पर जा रहे है। सुबह 10.15 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्पेशल प्लेन से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। वो UP चुनाव के मद्देनजर पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। हालांकि पहले मुख्यमंत्री के जाने का वक़्त सुबह 9 बजे रवाना होकर 10.30 पर लख़नऊ पहुंचने का था, लेकिन बाद में वो शेड्यूल12 बजे किया गया, लेकिन अभी CM का शेड्यूल जारी हुआ है, उसके मुताबिक वो 10.15 बजे रायपुर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
पार्टी ने पिछले दिनों करीब 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर लिए थे, हालांकि अभी तक उसे जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लिस्ट जारी करने से पहले उमीदवारों को लेकर चर्चा भी कर सकते है।
आपको बता दें कि CM भूपेश को यूपी चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है, उन्हें सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। चुनावी जिम्मेदारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री का ये दूसरा दौरा होगा, हालांकि पिछले बार किसानों के साथ हुए हादसों की वजह से कई बार उन्हें एयरपोर्ट से लौटना भी पड़ा था, हालांकि बाद में उन्हें राहुल-प्रियंका के साथ लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत मिली थी। मुख्यमंत्री ने वहां मारे गए किसानों और पत्रकार के लिए 50-50 लाख के मुआवजे का भी ऐलान किया था..।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
CM भूपेश के लखनऊ जाने की दूसरी बार टाइमिंग बदली….चुनावी रणनीति को लेकर शीर्ष नेताओं संग होगी बैठक, लिस्ट जारी होने से पहले उम्मीदवारों को लेकर भी होगी चर्चा…पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24
Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
Related Posts
Add A Comment